CGPSC 2025 238 पदों पर भर्ती: 29 CMO, 14 डिप्टी कलेक्टर और राज्य पुलिस के 28 पद, जानिए परीक्षा का पैटर्न

schedule
2025-11-26 | 15:15h
update
2025-11-26 | 15:25h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CGPSC 2025 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राज्‍य लोकसेवा आयोग ने नई भर्ती की अधिसूचना जारी  कर दी है। इस बार कुल 238 पदों पर भर्तियां होंगी। सबसे ज्यादा पद मुख्य नगर पालिक अधिकारी के लिए कुल 29 पद हैं। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा में 28 पद और डिप्टी कलेक्टर के लिए 14 पद हैं।

प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी को

जारी अधिसूचना के अनुसार प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।

एक से 30 दिसंबर तक परीक्षा

प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन 1 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच किए जा सकते हैं। पिछले साल की तरह, इस बार भी परीक्षा पुराने पैटर्न के अनुसार होगी। बता दें कि पिछली बार कुल 246 पदों के लिए भर्ती की गई थी।

पुराने पैटर्न से होगी परीक्षा

लोकसेवा आयोग 2025 को लेकर यह संभावना थी कि इस बार नियमों में संशोधन होगा, लेकिन इस बार भी कोई बदलाव होने नहीं जा रहा है। पिछली बार की तरह ही प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होगी। सिलेबस भी नहीं बदलेगा।

4 साल बाद फिर सीएमओ की पोस्ट

मुख्य नगर पालिका अधिकारी (EMO) ख और ग वर्ग की भर्ती के लिए पहले एक परीक्षा होती थी, लेकिन 2019 में नियमों में बदलाव किया गया। इसमें यह कहा गया कि इन पदों पर भर्ती राज्य सेवा परीक्षा  State Service Examination के माध्यम होगी। CGPSC 2020 की वैकेंसी में इन पदों को भी शामिल किया गया। तब कुल 6 पदों पर भर्ती हुई थी।

ऑनलाइन आवेदन ही लिए जाएंगे

राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तारीखें 16, 17, 18 और 19 मई 2026 निर्धारित की गई हैं। प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025, रात 11:59 बजे है।

उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पेपर आधारित या डाक/मेल के जरिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क 500 रुपए, सुधार की सुविधा

परीक्षा के लिए शुल्क का भुगतान भी केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इस बार आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। आवेदन में सुधार के लिए आयोग ने विशेष समय दिया है, जिसमें उम्मीदवार बिना अतिरिक्त शुल्क के सुधार कर सकते हैं। सुधार की अंतिम प्रक्रिया के बाद शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन और शुल्क भुगतान से संबंधित पूरी जानकारी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

chatur postNovember 26, 2025
241 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 08:54:33
Privacy-Data & cookie usage: