शिक्षा

2002 बैच की आईएएस हैं शांडिल्य

शांडिल्य बनी सीजीपीएससी की अध्यक्ष

CGPSC  रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त महिला आईएएस को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

शांडिल्य बनी सीजीपीएससी की अध्यक्ष

सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस रीता शांडिल्य को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का नया स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

2002 बैच की आईएएस हैं शांडिल्य

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष बनाई गई रीता शांडिल्य 2002 बैच की सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वे इससे पहले आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाल रही थीं। अब उन्हें स्थायी रूप से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

CGPSC  सोनवानी का कार्यकाल पूरा होने के बाद से खाली था पद

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष की कुर्सी टामन सिंह सोनवानी का कार्यकाल पूरा होने के बाद से खाली था। सोनवानी का कार्यकाल आठ सितंबर 2023 को पूरा हो गया था। इसके बाद आयोग के सदस्य प्रवीण वर्मा को अध्यक्ष का प्रभार दिया गया था। इसके बाद रीता शांडिल्य कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

2024 में हुई पोस्टिंग

सेवानिवृत्त आईएएस रीता शांडिल्य को 14 अक्टूबर 2024 को आयोग का सदस्य और कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। अब उन्हें फुल टाइम स्थायी अध्यक्ष बना दिया गया है।

CGPSC  भर्ती को लेकर विवादों में रही सीजी पीएससी

बता दें कि टामन सिंह सोनवानी के कार्यकाल में हुई भर्तियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और भाई-भतीजावाद का आरोप लगा है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में सोनवानी गिरफ्तार हो चुके हैं। भर्ती में हुई कथित गड़बड़ी के मामले में सीबीआई ने राज्य के एक उद्योगपति, उनके पुत्र और पुत्रवधु को भी गिरफ्तार किया है। दोनों का सीजी पीएससी के जरिये चयन हुआ था।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अब तक के अध्यक्षों की सूची

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की स्थापना 2001 में हुई थी। तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। सरकार ने आईपीएस श्रीमोहन शुक्ला को पीएससी का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया।

2004 में अशोक दरबारी को राज्य लोक सेवा आयोग का दूसरा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दरबारी भी डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

सीजी पीएससी के तीसरे अध्यक्ष बीएल ठाकुर थे। सेवानिवृत्त आईएएस ठाकुर को 2008 में अध्यक्ष बनाया गया।

डॉ. प्रदीप कुमार जोशी को 2011 में सीजी पीएससी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

2015 में सेवानिवृत्त आईएएस आरएस विश्वकर्मा को पीएससी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सेवानिवृत्त आईएएस केआर पिस्दा को 2017 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया।

2020 में टामन सिंह सोनवानी को कांग्रेस सरकार ने लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया।

FAQ

Q छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की स्‍थापना कब हुई थी?

A छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की स्थापना 2001 में हुई थी।

Q छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पहले अध्‍यक्ष कौन थे?

A आईपीएस श्रीमोहन शुक्ला को सीजी पीएससी के पहले अध्‍यक्ष थे।

Q सीजी पीएससी के अध्‍यक्ष बनाए जाने वाले दूसरे आईपीएस कौन थे?

A अशोक दरबारी को राज्य लोक सेवा आयोग का दूसरे अध्यक्ष थे। दरबारी डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

Back to top button