CGRF विद्युत उपभोक्‍ता शिकायत निवारण फोरम में नियुक्ति: 5 महिला EE को मिली पांच जिलों की जिम्‍मेदारी

schedule
2025-10-25 | 10:37h
update
2025-10-25 | 10:40h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CGRF रायपुर। छत्‍तीसगढ़ पांच कार्यपालन अभियंताओं को विद्युत उपभोक्‍ता शिकायत निवारण फोरम में सदस्‍य बनाया गया है। इस संबंध में बिजली वितरण कंपनी की तरफ से आदेश जारी किया गया है।

अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी

विद्युत वितरण कंपनी के मानव संसाधन विभाग से जारी आदेश के अनुसार कार्यपालन अभियंताओं को उपभोक्‍ता शिकायत निवारण फोरम में सदस्‍य की अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी दी गई है। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान जिम्‍मेदारियों के साथ फोरम में सदस्‍य का काम भी संभालेंगे।

CGRF  इन्‍हें मिली जिम्‍मेदारी

वितरण कंपनी के जिन कार्यपालन अभियंताओं को फोरम की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है उनमें ममता कश्‍यप, गीता ठाकुर, चित्रा खत्री, प्रीति रानी साव और मेरी लिली तिर्की शामिल हैं।

CGRF  जानिए- किसे कहां बनाया गया सदस्‍य

ममता कश्यप को सी.जी.आर.एफ. दुर्ग की जिम्‍मेदारी दी गई है। वे अभी कार्यपालन अभियंता कार्या. अधीक्षण अभियंता (वृत्त), दुर्ग के पद पर हैं।

सी.जी.आर.एफ. राजनांदगांव

कार्यपालन अभियंता कार्या. अधीक्षण अभियंता (वृत्त), राजनांदगांव के पद पर कार्यरत गीता ठाकुर को सी.जी.आर.एफ. राजनांदगांव की जिम्‍मेदारी दी गई है।

चित्रा खत्री को सी.जी.आर.एफ. जगदलपुर का सदस्‍य बनाया गया है। वे अभी कार्यपालन अभियंता कार्या. अधीक्षण अभियंता (वृत्त), जगदलपुर के पद पर हैं।

सी.जी.आर.एफ. बिलासपुर

इसी तरह प्रीति रानी साव को सी.जी.आर.एफ. बिलासपुर का सदस्‍य बनाया गया है। वे अभी कार्यपालन अभियंता कार्या. अधीक्षण अभियंता (वृत्त), बिलासपुर हैं।

मेरी लिली तिर्की को सी.जी.आर.एफ. अंबिकापुर का सदस्‍य बनाया गया है। वे अभी कार्यपालन अभियंता कार्या. अधीक्षण अभियंता (वृत्त), अंबिकांपुर हैं।

chatur postOctober 25, 2025
410 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 23:25:06
Privacy-Data & cookie usage: