Site icon Chatur Post

Chaitanya Baghel शराब घोटाला मामले में चैतन्‍य बघेल की पेशी: स्‍पेशल कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड, जेल में ही रहेंगे

Chaitanya Baghel चैतन्‍य बघेल फिर ED की रिमांड पर: कोर्ट ने मंजूर की पांच दिन की रिमांड, देखिए- वीडियो

Chaitanya Baghel  रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्‍य बघेल की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। चैतन्य बघेल को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा  ने सोमवार को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें 13 अक्टूबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। इसी मामले में आरोपी दीपेंद्र चावड़ा को भी पेश कर जेल भेजा गया।

 रिमांड पूरी, जांच के नए खुलासों से बढ़ेगी कार्रवाई

इओडॉब्ल्यू ने 24 सितंबर को कोर्ट के आदेश पर चैतन्य बघेल को रिमांड पर लिया था, जो 6  अक्टूबर को समाप्त हुआ। अधिकारियों के अनुसार, रिमांड अवधि में हुई पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर आने वाले दिनों में जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना है। कुछ और लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। बता दें कि चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 18  जुलाई 2025 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था और तब से वे जेल में हैं।

Chaitanya Baghel  16 .70 करोड़ की अवैध कमाई: ईडी का बड़ा दावा

ईडी के मुताबिक, शराब घोटाले से अर्जित अवैध रकम में से 16 .70 करोड़ रुपए चैतन्य बघेल के पास पहुंचे, जिन्हें उन्होंने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश कर वैध दिखाने की कोशिश की। जांच एजेंसी का दावा है कि चैतन्य ने फर्जी निवेश दस्तावेज तैयार करवाए और सिंडिकेट के सहयोग से करीब 1000 करोड़ रुपए की अवैध राशि की हेराफेरी में भी शामिल रहे।

Exit mobile version