भारतराज्य

Chaitanya Baghel  चैतन्य बघेल को जमानत: हाईकोर्ट ने जताई नारजगी, समर्थक ने मनाया जश्र  तो पूर्व सीएम बघेल ने कहा…

Chaitanya Baghel  रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित शराब घोटाला में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। चैतन्य के जमानत आवेदन पर फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कार्यावाही पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की है। वहीं जमानत मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थकों ने जश्र मनाया है। हाईकोर्ट के फैसले पर पूर्व सीएम की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

कार्यवाही पर हाईकोर्ट की टिप्पणी

चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई पहले ही पूर हो गई थी, शुक्रवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। इस दौरान कोर्ट ने इस मामले में एजेंसियों की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की। कोर्ट ने इस मामले में सह आरोपी लक्ष्मीनारायण बंसल के खिलाफ वारंट होने के बावजूद गिरफ्तार नहीं किए जाने पर कड़ी आपत्ति की। कोर्ट ने इसे कानून का गंभीर उल्लंघन करार दिया है।

Chaitanya Baghel चैतन्य बघेल को जमानत: हाईकोर्ट ने जताई नारजगी, समर्थक ने मनाया जश्र तो पूर्व सीएम बघेल ने कहा...

लक्ष्मीनारायण के बयान के आधार पर हुई चैतन्य की गिरफ्तारी

शराब घोटाला में पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी लक्ष्मीनारायण बंसल के बयान के आधार पर हुई है। कोर्ट ने कहा कि जब लक्ष्मी नारायण बंसल के बयान पर भरोसा किया गया तो उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया, उसे खुलेआम घुमने देना जांच की परदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है।

समर्थकों ने मनाया जश्र

चैतन्य बघेल को जमानत मिलने की सूचना मिलते ही समर्थकों ने जश्र मनाया। राजधानी रायपुर से लेकर भिलाई तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फटाखा फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की।

Chaitanya Baghel चैतन्य बघेल को जमानत: हाईकोर्ट ने जताई नारजगी, समर्थक ने मनाया जश्र तो पूर्व सीएम बघेल ने कहा...

चैतन्य की जमानत पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया

पुत्र को हाईकोर्ट से मिली जमानत पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस सत्य की जीत बताया है। भूपेश बघेल ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं हो सकता।

जन्म दिन के दिन हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि चैतन्य बघेल को 18 जुलाई 2025 को ईडी ने उनके भिलाई तीन स्थित आवास से सुबह गिरफ्तार किया था, उसी दिन चैतन्य का जन्मदिन था। इसके बाद से चैतन्य लगातार हिरासत और जेल में हैं।

Back to top button