Site icon Chatur Post

Chaitanya Baghel चैतन्य की 5 दिन की रिमांड पूरी, ईडी ने कोर्ट में किया पेश: मुलाकात करने पहुंची पत्नी

Chaitanya Baghel रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को शुनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। ईडी की पांच दिन की रिमांड आज पूरी हुई। इसके बाद ईडी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया।

इससे पहले चैतन्य की पत्नी ने ईडी कार्यालय जाकर चैतन्य से मुलाकात की।

पांच दिन की पूछताछ के बाद कोर्ट में पेशी

जेल में बंद चैतन्य बघेल को बीते सप्ताह ईडी ने पांच दिन की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। कोर्ट से मिली पांच दिन की इस रिमांड की समय सीमा शनिवार को समाप्त हो गई। ईडी ने कोर्ट से चैतन्य की और रिमांड की मांग नहीं की। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर चैतन्य को आज फिर से जेल दाखिल कर दिया गया।

Chaitanya Baghel 14 दिन की रिमांड पर भेजे गए जेल

शनिवार को पेश किए गए चैतन्य बघेल को कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है। अब चैतन्य को 6 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि चैतन्य बघेल को ईडी ने 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। पांच दिन की रिमांड के बाद 23 जुलाई को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद से चैतन्य की 14-14 दिन की दो बार रिमांड बढ़ चुकी थी। अब फिर उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।

बहन के साथ पत्नी ने की मुलाकात

चैतन्य की कोर्ट में पेशी से पहले आज उनकी पत्नी ने ईडी कार्यालय जाकर मुलाकात की। चैतन्य की पत्नी अपनी बहन के साथ ईडी कार्यालय पहुंची थी। करीब आधा घंटा की मुलाकात के बाद चैतन्य की पत्नी वहां से चली गई।

Chaitanya Baghel नए लोगों को जारी हो सकता है नोटिस

चैतन्य को दूसरी पर बार रिमांड पर लेकर पूछताछ किए जाने के बाद अब शराब घोटाला में ईडी की तरफ से कुछ नए लोगों को इस मामले में नोटिस जारी किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सूत्रों के अनुसार ईडी कुछ होटल कारोबारियों को नोटिस जारी कर सकती है।

Exit mobile version