Site icon Chatur Post

Chaitanya Baghel  पूर्व CM भूपेश का छलका दर्द: इकलौते बेटे से दीपावली पर नहीं मिली मिलने की अनुमति, बोले…

Chaitanya Baghel

Chaitanya Baghel रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल का इकलौता पुत्र इस वक्‍त जेल में है। करीब तीन महीने से जेल में बंद पुत्र चैतन्‍य बघेल से पूर्व सीएम भूपेश दीपावली के मौके पर मिलना चाहते थे, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्‍हें मिलने नहीं दिया। इस पर भूपेश बघेल अपनी वेदना सोशल मीडिया में वक्‍त की है।

बेटे से जेल में मिलने की मांगी थी अनुमति

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने दीपावली के दिन बेटे से मिलने की अनुमति जेल प्रशासन से मांगी थी, लेकिन उन्‍हें वे मिल नहीं पाए। जेल प्रशासन ने भूपेश बघेल को उनके पुत्र से मिलने की इजाजत नहीं दी।

याद किया जोगी सरकार में पिता की गिरफ्तारी

जेल में बंद पुत्र से मिलने की अनुमति नहीं मिली तो पूर्व सीएम भूपेश बघेल को अपने पिता स्‍व. नंद कुमार बघेल की गिरफ्तारी याद आ गई। नंद कुमार बघेल को अजीत जोगी के शासनकाल में गिरफ्तार किया गया था।

Chaitanya Baghel भूपेश बघेल का ऐसे छलका दर्द

पुत्र से नहीं मिलने का दर्द व्‍यक्‍त करते हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में पोस्‍ट किया है, लिखा- दो दशक पहले मुख्‍यमंत्री अजीत जोगी ने बाबू जी को जेल भेजा था। पर दीपावली के दिन मिलने की छूट मिल गई थी।

नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कृपा से बेटा जेल में है। आज दीपावली है पर मुझे उससे मिलने की अनुमति नहीं मिली। बहरहाल, सबको दीपावली की शुभकामना।

18 जुलाई से जेल में बंद हैं चैतन्‍य बघेल

बता दें कि पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के इकलौते पुत्र चैतन्‍य बघेल बीते 18 जुलाई से जेल में हैं। 18 जुलाई को चैतन्‍य का जन्‍मदिन था, उसी दिन ईडी ने उन्‍हें कथित शराब घोटाला के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ईडी की रिमांड और जेल में ही हैं।

Chaitanya Baghel  चैतन्‍य पर क्‍या है आरोप

चैतन्‍य बघेल पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए कथित शराब घोटाला में शामिल होने का आरोप है। ईडी का आरोप है कि चैतन्‍य को शराब घोटाला में 16 करोड़ रुपए से ज्‍यादा मिला, जबकि उन्‍होंने करोड़ों रुपए हैंडल किया। चैतन्‍य पर घोटाला का पैसा अपने रियल इस्‍टेट के कारोबार में निवेश करने का भी आरोप है।

Exit mobile version