Chaitanya Baghel ED कार्यालय में चैतन्‍य से मिले पूर्व CM: बेटी और बहू के साथ की मुलाकात, बघेल ने कहा…  

schedule
2025-07-20 | 14:34h
update
2025-07-20 | 14:34h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Chaitanya Baghel रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाला के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्‍य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। चैतन्‍य फिलहाल पांच दिन की ईडी की रिमांड पर हैं। रायपुर स्थित कार्यालय में ईडी चैतन्‍य से पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तारी का आज तीसरा दिन

ईडी ने बीते शुक्रवार (18 जुलाई) को चैतन्‍य बघेल को गिरफ्तार किया था। आज उनकी गिरफ्तारी का तीसरा दिन है। आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ईडी कार्यालय में चैतन्‍य से मुलाकात की। भूपेश बघेल के साथ उनकी बेटी और बहू भी चैतन्‍य से मिलने पहुंचे थे।

Chaitanya Baghel क‍रीब आधा घंटा चली मुलाकात

चैतन्‍य बघेल से मिलकर ईडी कार्यालय से बाहर आए भूपेश बघेल ने बताया कि आधा घंटा के मुलाकात की अनुमति मिली थी। उन्‍होंने बताया कि मैंने चैतन्‍य से कहा कि आज अगर तुम्‍हारे दादा जीवित होते तो वो बहुत खुश होते, क्‍योंकि उन्‍होंने पूरी जिंदगी अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। अब तुम भी इस संघर्ष का हिस्सा बन गए हो।

मोदी-शाह पर फिर साधा निशाना

इस दौरान भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर फिर निशाना साधा। कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकार ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। विपक्ष को डराया-धमकाया और बदनाम किया जा रहा है।

राहुल-प्रियंका का मिला समर्थन

उन्होंने बताया कि चैतन्य की गिरफ्तारी के तुरंत बाद सबसे पहले राहुल गांधी और फिर प्रियंका गांधी का फोन आया था। उन्‍होंने कहा है कि पूरी कांग्रेस पार्टी हमारे साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे आज रात दिल्ली जा रहे हैं और 22 जुलाई को होने वाले प्रदेश स्तरीय आंदोलन में शामिल होंगे।

Chaitanya Baghel 22 तारीख को कांग्रेस का बड़ा आंदोलन

चैतन्‍य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने 22 जुलाई को प्रदेशव्‍यापी आंदोलन का ऐलान कर रखा है। कांग्रेस ने 22 जुलाई को राज्‍य में आर्थिक नाकेबंदी करने की घोषणा की है। इस दौरान दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक राज्‍य की सभी सड़कों पर कांग्रेसी चक्‍काजाम करेंगे।

chatur postJuly 20, 2025
373 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
23.02.2026 - 20:48:22
Privacy-Data & cookie usage: