Chhattisgarhमुख्य पृष्ठ

Laxmi Verma लक्ष्मी वर्मा का इस्तीफा: राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनते ही सरकार को सौंपा त्याग पत्र

Laxmi Verma रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा की राज्य सभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की तरफ से उनके नाम की घोषणा होने के कुछ ही घंटे बाद उन्होंने सरकार की अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

महिला आयोग से दिया इस्तीफा

लक्ष्मी वर्मा ने राज्य महिला आयोग के सदस्य के पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना त्याग पत्र महिला एवं बाल विकास विभाग को भेजा था, जिसे मंजूर कर लिया गया है।

लक्ष्मी वर्मा ने क्यों दिया इस्तीफा

दरअसल महिला आयोग के सदस्य का पद संवैधानिक पद है। उस पद पर रहते हुए लक्ष्मी वर्मा राज्य सभा के लिए नामांकन दाखिल नहीं कर सकती थी। इसी वजह से जैसे ही पार्टी ने उनके नाम की अधिकृत घोषणा की उन्होंने महिला आयोग से इस्तीफा दे दिया।

5 मार्च को जमा करेंगी नामांकन

भाजपा की राज्य सभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा 5 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। बता दें कि 5 मार्च हीं नामांकन की आखरी तारीख है।

सभी बड़े नेता होंगे नामांकन में शामिल

बताया जा रहा है कि लक्ष्मी वर्मा के नामांकन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव के साथ सरकार और संगठन के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

Oplus_131072

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button