प्रमुख खबरें

ईडी को नहीं मिली रिमांड

चैतन्‍य पर 16 करोड़ 70 लाख लेने का आरोप

Chaitanya Baghel  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में हुए कथित शराब घोटाला के आरोप में गिरफ्तार चैतन्‍य बघेल को कोर्ट ने रिमांड पर जेल भेज दिया है। पांच दिन की रिमांड खत्‍म होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्‍हें रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया। इसके साथ ही ईडी ने पूछताछ के लिए और रिमांड की मांग नहीं की।

ईडी को नहीं मिली रिमांड

ईडी को मिली पांच दिन की रिमांड आज (मंगलवार) को पूरी हो गई। इसके बाद ईडी ने चैतन्‍य बघेल को कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए फिर से रिमांड की मांग नहीं की। इसके साथ ही कोर्ट ने चैतन्‍य बघेल को रिमांड पर जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया।

Chaitanya Baghel  जानिए- कितने दिन तक जेल में रहेंगे चैतन्‍य बघेल

रायपुर की विशेष कोर्ट ने चतैन्‍य बघेल को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेजा है। चैतन्‍य को अब चार अगस्‍त को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बात दें कि ईडी ने 18 जुलाई को चैतन्‍य बघेल को उनके भिलाई- 3 स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। ईडी ने उसी दिन कोर्ट में पेश करके चैतन्‍य को पांच दिन की रिमांड पर लिया था।

Chaitanya Baghel  चैतन्‍य पर 16 करोड़ 70 लाख लेने का आरोप

चैतन्‍य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर ईडी ने सोमवार को एक प्रसेनोट जारी किया। इसमें ईडी ने चैतन्‍य को कथित शराब घोटाला में 16 करोड़ 70 लाख रुपए मिलने का आरोप लगाया है। साथ ही करीब हजार करोड़ रुपए के ट्रांजक्‍शन में भी उनके शामिल होने का आरोप लगाया है। चैतन्‍य बघेल पर ईडी की तरफ से लगाए गए आरोपों को डिटेल में जानने के लिए यहां क्किल करें

कांग्रेस का प्रदेशभर में प्रदर्शन

चैतन्‍य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। राज्‍य सभी प्रमुख सड़कों पर कांग्रेसियों ने 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चक्‍का जाम किया।

Back to top button