Site icon Chatur Post

Chaitanya Baghel चैतन्‍य बघेल की पेशी: ED ने फिर मांगी 5 दिन की रिमांड, जानिए- क्‍या हुआ कोर्ट में

Chaitanya Baghel चैतन्‍य बघेल की बढ़ी रिमांड: रक्षाबंधन के दौरान भी जेल में ही रहेंगे

Chaitanya Baghel रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के चर्चित कथित शराब घोटाला में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्‍य बघेल की रिमांड बढ़ गई है। 14 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को उन्‍हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चैतन्‍य की रिमांड 31 अगस्‍त तक बढ़ा दी है।

ईडी ने मांगी रिमांड

इस बीच मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कोर्ट में एक आवेदन लगाया है। ईडी ने कोर्ट से चैतन्‍य की फिर से पांच दिन की रिमांड मांगी है। सूत्रों के अनुसार ईडी ने अपने आवेदन में कुछ नए तथ्‍यों के संबंध में पूछताछ के लिए चैतन्‍य की फिर से रिमांड की मांग की है।

Chaitanya Baghel  ईडी के आवेदन पर कल होगी सुनवाई

चैतन्‍य की रिमांड की मांग वाले आवेदन पर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। ईडी ने यह आवेदन रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया है। ईडी के इस आवेदन पर मंगलवार को बचाव पक्ष की तरफ से पक्ष रखा जाएगा।

18 अगस्‍त को हुई थी गिरफ्तारी

उल्‍लेखनीय है कि ईडी ने बीते 18 अगस्‍त को चैतन्‍य बघेल को भिलाई-3 स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। ईडी ने चैतन्‍य को जिस दिन गिरफ्तार किया उसी दिन उनका जन्‍मदिन था। चैतन्‍य को पांच दिन की रिमांड पर लेकर ईडी पहले पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद से 14-14 दिन की दो बार रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।

ईडी की तरफ से चैतन्‍य पर गंभीर आरोप

पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के इलौते पुत्र चैतन्‍य बघेल पर ईडी ने गंभीर आरोप लगाया है। ईडी का आरोप है कि कथित शराब घोटाला से प्राप्‍त रकम को खपाने में चैतन्‍य की भूमिका रही है। इसमें से 16 करोड़ रुपए से अधिक चैतन्‍य को मिला है। ईडी का आरोप है कि चैतन्‍य ने शराब घोटाला का पैसा अपने रियल इस्‍टेट के कारोबार में लगाया है।  

Exit mobile version