
Chaitanya Baghel रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कथित शराब घोटाला में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ गई है। सोमवार को उन्हें रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने रिमांड बढ़ाने का आदेश दिया है।
जानिए- कितने दिन बढ़ी रिमांड
14 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को चैतन्य बघेल को रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। भारी सुरक्षा के बीच चैतन्य बघेल को रायपुर कोर्ट परिसर स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उनकी रिमांड 18 अगस्त तक बढ़ा दिया है। यानी चैतन्य बघेल अब 18 अगस्त तक जेल में ही रहेंगे।
Chaitanya Baghel 18 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि चैतन्य बघेल को ईडी ने 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। 18 जुलाई को ही चैतन्य बघेल का जन्म दिन था। ईडी ने चैतन्य को उसी दिन कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए उन्हें पांच दिन की रिमांड पर लिया। रिमांड पूरी होने के बाद ईडी ने दूसरी बार उनकी रिमांड की मांग नहीं की, ऐसे में कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड पर चैतन्य बघेल को जेल भेज दिया।
Chaitanya Baghel जेल में ही बीते ही राखी
शराब घोटाला में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार चैतन्य बघेल की रिमांड 18 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इसी वजह से इस वर्ष रक्षाबंधन के दौरान वे जेल में ही रहेंगे। बता दें कि इस वर्ष 9 अगस्त को रक्षा बंधन है। चैतन्य बघेल पूर्व सीएम भूपेश बघेल के इकलौते पुत्र हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने दी हाईकोर्ट जाने की सलाह
उधर, सुप्रीम कोर्ट में बघेल पिता- पुत्र की तरफ से दाखिल याचिका पर भी सोमवार को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट जाने की सलाह दी। साथ ही ईडी के अधिकारों को चुनौती देने वाली याचिका अलग से दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस याचिका पर 6 अगस्त को सुनवाई होगी।




