Site icon Chatur Post

Chakka Jam दोपहर 11 से 2 बजे तक सड़कों पर आंदोलन: रायपुर में इन रास्‍तों पर लगेगा जाम

Chakka Jam दोपहर 11 से 2 बजे तक सड़कों पर आंदोलन: रायपुर में इन रास्‍तों पर लगेगा जाम

Chakka Jam रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में आज हाइवे से लेकर शहरों के मुख्‍य सड़कों पर लंबा जाम लग सकता है। कांग्रेसी आज राज्‍य में चक्‍काजाम करेंगे। कांग्रेस ने अपने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए बड़े नेताओं को जिम्‍मेदारी सौंपी है।

जानिए- कांग्रेस क्‍यों कर रही है यह आंदोलन

कांग्रेस ने पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्‍य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में आज यह आंदोलन करने जा रही है। बता दें कि राज्‍य में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए कथित शराब घोटाला के मामले में चैतन्‍य बघेल को 18 जुलाई को गिरफ्तार किया है।

Chakka Jam जानिए- रायपुर में कहां- कहां होगा चक्‍का जाम

कांग्रेस की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि रायपुर में वीआईपी चौक और तेलीबांधा में चक्‍का जाम किया जाएगा। आरंग, सांकरा, खरोरा और तिल्‍दा में भी मुख्‍य सड़क जाम की जाएगी। इसी तरह सभी जिला और शहरों में हाईवे और मुख्‍य सड़कों पर कांग्रेसी चक्‍का जाम करेंगे।

जाम में इन वाहनों को रहेगी छूट

कांग्रेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि चक्‍का जाम के दौरान स्‍कूल वाहनों औश्र एम्‍बुलेंस को नहीं रोका जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह छत्‍तीसगढ़ के संसाधनों के लूट के विरोध में है। बैस ने कहा कि अडानी राज्‍य की संपदा लूट रहा है और उसका विरोध करने वालों के यहां ईडी के छापे पड़ रहे हैं।

Chakka Jam ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने किया आर्थिक नाकेबंदी का विरोध

इधर, छत्‍तीसगढ़ के कई बड़े ट्रांसपोर्ट यूनियनों ने कांग्रेस के इस आंदोलन का विरोध किया है। कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी का विरोध करने वालों में छत्‍तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वोलफेयर एसोसिएशन, भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, छत्‍तीसगढ़ बुल्‍कर ट्रांसपोर्ट एसोसिएयान के साथ सरगुजा संभागीय मालिक संघ भी शामिल है। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने भी कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी का विरोध किया है।

Exit mobile version