Chandr Graham रायपुर। आज दोपहर में चंद्र ग्रहण लगेगा। यह 2026 का पहला और अंतिम ग्रहण होगा। यह भारत में भी दिखेगा। चंद्र ग्रहण कितने बजे शुरू होगा, कितने बजे तक रहेगा और कहां- कहां दिखेगा, आईए जानते हैं।
यह चंद्र ग्रहण देश के पश्चिमी भाग के कुछ स्थानों को छोड़कर, बाकी पूरे भारत के अधिकांश स्थानों से दिखाई देगा। यह ग्रहण शाम को शुरू होगा। ग्रहण पूर्वी एशिया East Asia, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर pacific ocean और अमेरिका के क्षेत्रों से दृश्य होगा।
मौसम विभाग के अनुसार भारत के अधिकांश स्थानों पर चंद्रोदय के समय (शाम को) इस चंद्रग्रहण का समापन दिखाई देगा। केवल उत्तर-पूर्वी भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर ग्रहण के पूर्ण चरण का अंत भी दिखाई देगा।
भारतीय समय अनुसार चंद्र ग्रहण दोपहर तीन बजकर 20 पर शुरू होगा।
चंद्र ग्रहण का समापन भारतीय समय अनुसार शाम 06 बजकर 48 मिनट पर होगा।
शाम 04 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा और ग्रहण की पूर्णता का अंत शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगा ।
रायपुर में चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 51 मिनट से शाम छह बजकर 48 मिनट पर दिखेगा।
भारत में अगला चंद्र ग्रहण 06 जुलाई 2028 को दिखाई देगा, यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा ।
भारत में 2025 में भी चंद्र ग्रहण दिखा था। यह ग्रहण 07व 08 सितंबर 2025 दिखा जो पूर्ण ग्रहण था ।
चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को लगता है। ग्रहण की स्थिति तब बनती है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। तीनों ग्रह एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है।