मुख्य पृष्ठ

Charan Paduka एक और गारंटी पूरी करेगी विष्‍णुदेव सरकार: 21 जून से शुरू होगी यह नई योजना  

Charan Paduka रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की भाजपा सरकार अपना एक और चुनावी वादा पूरा करने जा रही है। इसके लिए तारीख की घोषणा हो गई है। इस नई योजना का शुभारंभ 21 जून को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय करेंगे।

जानिए- 21 जून को कौन की योजना होगी शुरू

छत्‍तीसगढ़ की भाजपा सरकार 2023 में मोदी की गारंटी के नाम से अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था। सरकार का दावा है कि डेढ़ साल के कार्यकाल में राज्‍य सरकार ने ज्‍यादातर चुनावी वादों को पूरा कर दिया है। अब राज्‍य सरकार जिस गारंटी को पूरी करने जा रही है, वह आदिवासियों से जुड़ी चरण पादुका वितरण योजना है।

Charan Paduka वितरण योजना की शुरुआत कब और कहां से होगी

सरकार ने आदिवासियों के लिए चरण पादुका वितरण योजना की शुरुआत 21 जून से करने का ऐलान किया है। इसका शुभारंभ मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के गृह जिला यानी जशपुर से होगी। कार्यकाल की तैयारी जशपुर में शुरू कर दी गई है।

इन लोगों को दिया जाएगा चरण पादुका

इस योजना के तहत आदिवासियों को चरण पादुका (चप्‍पल) बांटे जाएंगे। यह योजना तेंदूपत्‍ता संग्रहकों के लिए है। इस योजना के तहत सरकार तेंदूपत्‍ता संग्रहण करने वाली महिलाओं को चप्‍पल बांटेगी। बता दें कि राज्‍य में करीब 13 लाख से ज्‍यादा परिवार तेंदूपत्‍ता संग्रहण का काम करते हैं।

Charan Paduka डॉ. रमन सरकार में शुरू हुई थी यह योजना

तेंदूपत्‍ता संग्रहकों को चरण पादुका वितरण की यह योजना डॉ. रमन सिंह के नेतृत्‍व वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान शुरू की गई थी। डॉ. रमन सिंह ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान 2005 में इसकी शुरुआत की थी। तब इस योजना में तेंदूपत्‍ता संग्रहक परिवार के एक पुरुष सदस्‍य को जुता दिया था, बाद में इसमें महिलाओं को भी शामिल किया गया। महिलाओं को चप्‍पल दिया जाता था। कांग्रेस सरकार के दौरान इस योजना को बंद कर दिया गया था।

मोदी की लगभग हर गारंटी पूरी

सरकार का दावा है कि 2023 के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए लगभग सभी वादें पूरे कर दिए गए हैं। इसमें महतारी वंदन योजना, पीएससी की जांच और पीएससी के सिस्‍टम में बदलाव के लिए कमेटी का गठन भी शामिल है। तेंदूपत्‍ता संग्रहकों का पारिश्रमिक बढ़ाने का वादा भी राज्‍य सरकार ने पूरा कर दिया है।  

Back to top button