chaturpost की खबर पर मुहर:10 नगर निगमों में प्रशासक नियुक्‍त, जानिए- किसे सौंपी गई कमान, देखें आर्डर

schedule
2025-01-01 | 13:43h
update
2025-01-01 | 13:46h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

chaturpost रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के नगर निगमों में प्रशासकों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने अभी प्रदेश के 10 नगर निगमों में प्रशासक की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। संबंधित जिला के कलेक्‍टर को ही निगम में प्रशासक नियुक्‍त किया गया है। इन नगर निगमों में हुई प्रशासक की नियुक्ति छत्‍तीसगढ़ के जिन 10 नगर निगमों में प्रशासक की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है उसमें राजनांदगांव, बिलासपुर, बस्‍तर, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़, चिरमिरी, सरगुजा और कोरबा शामिल है।

chaturpost कब से कमान संभालेंगे प्रशासक

नगरीय प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार नगर निगम का कार्यकाल जिस दिन समाप्‍त होगा उसके अलगे दिन से प्रशासक वहां की प्रशासन की कमान संभाल लेंगे। सबसे पहले राजनांदगांव नगर निगम का कार्यकाल समाप्‍त हो रहा है। वहां की निर्वाचित परिषद की पहली बैठक 03 जनवरी 2019 को हुई थी, इस हिसाब से 2 जनवरी 2024 को कार्यकाल पूरा हो जाएगा।

ऐसे में राजनांदगांव में 3 जनवरी से प्रशासन की नियुक्ति मानी जाएगी। इसी तरह बिलासपुर और बस्‍तर नगर निगम की कमान 04 जनवरी से प्रशासक संभालेंगे। रायपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़, चिरमिरी और रायगढ़ में 6 जनवरी से प्रशासक कमान संभाल लेंगे। सरगुजा नगर निगम 8 और कोरबा में 10 जनवरी को प्रशासक बैठ जाएंगे।

chaturpost चतुरपोस्‍ट ने पहले बताया था प्रशासक की होगी नियुक्ति

चतुरपोस्‍ट. कॉम ने करीब चार महीने पहले ही बता दिया था कि नगरी निकायों में प्रशास की नियुक्ति की जाएगी। यर और अध्‍यक्ष नहीं अफसर चलाएंगे शहर सरकर..! प्रशासकों को सौंपी जा सकती है नगरीय निकायों की कमान, हेडिंग से प्रकाशित खबर में प्रशासक की नियुक्ति का कारण भी बताया था। इस खबर को डिटेल में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें अब चुनाव तक प्रशासक की चलाएंगे शहर सरकार अब नगरीय निकाय चुनाव होने तक प्रशासक ही शहर सरकार चलाएंगे।

बताते चले कि नगर निगमों में प्रशासक की नियुक्ति के लिए सरकार ने पहले ही तैयारी कर ली थी। राज्‍य सरकार ने इसके लिए पहले अध्‍यादेश जारी किया था। इसके बाद विधानसभा में संशोधन विधेयक भी पास कराया है।

उल्‍लेखनीय है कि राज्‍य सरकार इस बार नगरीय निकाय और त्रिस्‍तरीय पंचायत का चुनाव एक साथ कराने की तैयारी में है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। नगरीय निकायों में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है,मेयर और अध्‍यक्ष पद के लिए आरक्षण के लिए 7 जनवरी को प्रक्रिया होगी।

chatur postJanuary 1, 2025
17 2 minutes read
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.05.2025 - 18:18:36
Privacy-Data & cookie usage: