सोशल वायरल

Chhath Puja 2024: छठ पूजा में शामिल होंगे मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव, स्‍वीकार किया आयोजन समिति का न्‍योता

Chhath Puja 2024: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय भी छठ पूजा में शामिल होंगे। छठ आयोजन समिति के सदस्‍यों ने मुख्‍यमंत्री निवास जाकर सीएम विष्‍णुदेव साय से भेंट की और उनसे पूजा में शामिल होने का आग्रह किया।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने सीएम हाउस पहुंचे समिति के सदस्‍यों का स्‍वागत करते हुए उन्‍हें छठ महापर्व की शुभकमाना दी। आयोजन समिति के सदस्‍यों के अनुसार मुख्‍यमंत्री ने 7 नवंबर को शाम 7 बजे छठ घाट पर आने का आश्‍वासन दिया है।

Chhath Puja 2024:  छठ घाटों पर तैयारी तेज

छठ महापर्व की तैयारी घरों से लेकर घाटों तक शुरू हो गई है। पर्व की शुरुआत 5 नवंबर से हो जाएगी। पूजा 5 नवंबर से 8 नवंबर तक चलेगी। 5 नवंबर को खरना, 6 नवंबर को नहाय-खाय है। 7 नवंबर को व्रतधारी शाम को घाटों पर पहुंचेंगे और अस्‍ताचल सूर्य देवा को अर्घ्‍य देंगे। 8 नवंबर को उगते सूर्य देव को अर्घ्‍य के साथ यह पूजा संपन्‍न हो जाएगा। छठ घाटों की सफाई पूरी हो चुकी है, अब सजावट का काम चल रहा है।

Chhath Puja 2024:  रायपुर में सबसे बड़ा आयोजन महादेव घाट में..

राजधानी रायपुर के अलग-अलग हिस्‍सों में छठ घाटों पर इस पर्व का आयोजन होता है, लेकिन सबसे ज्‍यादा व्रतधारी महादेव घाट पहुंचते हैं। छठ पर्व के दौरान वहां हजारों लोग पहुंचते हैं। इनमें व्रतधारी और उनके परिवार के लोगों के साथ श्रद्धालू भी शामिल रहते हैं। वहां सबसे बड़ा आयोजन होता है।

पढ़ि‍ये यह भी- छत्‍तीसगढ़ का पहला राजनीतिक हत्‍याकांड जिसमें सीएम पर दर्ज हुआ एफआईआर, इस हत्‍याकांड की पूरी कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पढ़ि‍ये यह भी- नवंबर में सरकारी छुट्टी की घोषणा

छत्‍तीसगढ़ सरकार ने नवंबर 2024 के एक ऐच्छिक अवकाश को सार्वजनिक अवकाश में तब्‍दील कर दिया। इस संबंध में सामान्‍य प्रशासन विभाग के आदेश भी जारी कर दिया गया। नवंबर 2024 की शुरुआत सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों के साथ होगी। 1 से लेकर 4 नवंबर तक लगातार 4 दिनों तक सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। नवंबर की छुट्टियों की विस्‍तार से जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

पढ़ि‍ये यह भी- आज दीपावली है, आज कैसा रहेगा प्रदेश के मौसम का मिजाज

समुद्र की तरफ से नमी लेकर आ रही हवा से पूरे छत्‍तीसगढ़ का मौसम प्रभावित हो रहा है। बस्‍तर संभाग के कई हिस्‍सों में बीते दो-तीन दिनों से हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो रही है। दीपावली के दिन कैसा रहेगा छत्‍तीसगढ़ का मौसम जानने के लिए यहां क्लिक करें

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button