Site icon Chatur Post

Chhath Puja  व्यास तालाब छठ पूजा समिति के अध्यक्ष बने हरिशंकर मिश्रा, रविंद्र सिंह को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Chhath Puja व्यास तालाब छठ पूजा समिति के अध्यक्ष बने हरिशंकर मिश्रा, रविंद्र सिंह को मिली कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Chhath Puja  रायपुर। व्यास तालाब (बिरगांव) छठ पूजा आयोजन समिति की रविवार को बैठक हुई। इसमें छठ पर्व की तैयारियों पर चर्चा के बीच समिति के नए अध्यक्ष और पदाधिकारियों का चुनाव हुआ।

इस बार आयोजन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी हरिशंकर मिश्रा को सौंपा गया है। वहीं रविंद्र सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके साथ ही इस वर्ष होने वाले छठ पूजा की तैयारी पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें छठ घाटों की सफाई से लेकर सजावट और सुरक्षा आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में बड़ी संख्या में समिति के सदस्य शामिल हुए।

व्यास तालाब पर करीब 47 साल से हो रहा है छठ पूजा का आयोजन

बता दें कि व्यास तालाब पर छठ पूजा का आयोजन करीब 47 सालों से हो रहा है। आयोजन की भव्यता हर वर्ष बढ़ती जा रही है। आयोजन समिति की तरफ से घाटों की सफाई और सजावट के साथ ही सुरक्षा की भी व्यवस्था की जाती है।

Chhath Puja 2025 में कब है छठ पूजा

महापर्व कहे जाने वाले छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है। इस वर्ष 25 अक्टूबर को नहाय खाय है। इसके अलगे दिन यानी 26 अक्टूबर को खरना है। खरना के बाद छठ का उपवास शुरू हो जाता है।

27 को डूबते और 28 को उगते सूर्य देव को दिया जाएग अघ्र्य

छठ ऐसा पर्व है जिसमें उगते सूर्य से पहले डूबते हुए सूर्य की भी पूजा की जाती है। इस वर्ष छठ पर्व का पहला अघ्र्य जिसे संध्या अघ्र्य भी कहते हैं 27 तारीख को दिया जाएगा। वहीं अगले दिन 28 अक्टूबर को उगते सूर्य देव को अघ्र्य के साथ छठ पूजा संपन्न होगी।

Chhath Puja  छठ पूजा डेट और शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि की शुरुआत- 27 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 04 मिनट पर

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि का समापन- 28 अक्टूबर को सुबह 07 बजकर 59 मिनट पर

सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

27 अक्टूबर को सूर्यास्त शाम 05 बजकर 40 मिनट पर।

28 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर।

Exit mobile version