Chhattisgarh  25 पुलिस अफसरों मिला मेडल: MHA ने की घोषणा, देखि पूरी सूची

schedule
2025-08-14 | 13:14h
update
2025-08-14 | 13:14h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Chhattisgarh  रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर गृह मंत्रालय ने राज्‍य के 25 पुलिसकर्मियों के नाम गैलेंट्री मेडल (GM), प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (PSM) और मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) के लिए घोषित किए हैं। यह सम्मान आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने और वामपंथी उग्रवाद से निपटने में राज्य की अहम भूमिका को रेखांकित करता है।

14 गैलेंट्री मेडल (Gallantry Medal), एक प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (President’s Medal for Distinguished Service) और 10 मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (Medal for Meritorious Service) के साथ छत्तीसगढ़ Police ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के सम्मानों में शानदार प्रदर्शन किया है। ये घोषणाएं राज्य के पुलिसकर्मियों के साहस, नेतृत्व और समर्पण को सलाम करती हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा में Chhattisgarh की अहम भूमिका को रेखांकित करती हैं।

इन्‍हें मिला Gallantry Medal

असाधारण साहस और उत्कृष्ट परिचालन क्षमता के लिए Chhattisgarh के 14 पुलिसकर्मियों के नाम गैलेंट्री मेडल के लिए घोषित किए गए हैं। इनमें IPS अधिकारी सुनील शर्मा (Superintendent of Police),

संदीप कुमार मडिले (sub Inspector) और आरक्षक (constable) मदकम पांडु, मदकम हदमा, मदकम देव, बरसे हुंगा, रोशन गुप्ता सहित अन्य शामिल हैं।

तीन पुलिसकर्मियों – स्वर्गीय रामुराम नाग (Assistant Sub Inspector), स्वर्गीय कुंजाम जोगा (constable) और स्वर्गीय वंजाम भीमा (constable)  को कर्तव्य-पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत सम्मानित किया गया है। ये घोषणाएं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राज्य पुलिस के जोखिमपूर्ण अभियानों और अदम्य साहस को दर्शाती हैं।

प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस

लंबे समय तक उच्च कोटि की उत्कृष्ट सेवा के लिए Chhattisgarh के एक अधिकारी का नाम PSM सूची में शामिल किया गया है। Chhattisgarh के निदेशक हिमांशु गुप्ता को उनके नेतृत्व, पेशेवर ईमानदारी और राज्य में Polising व जनसुरक्षा में निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस

लगन, अनुकरणीय सेवा और निरंतर योगदान के लिए छत्तीसगढ़ के 10 पुलिसकर्मियों को एमएसएम के लिए चुना गया है। इनमें पुलिस महानिरीक्षक (Inspector General of Police) ध्रुव गुप्ता,

पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police),  प्रशांत कुमार ठाकुर,

कमांडेंट (Commandant) श्वेता राजमणि,

पुलिस अधीक्षक (SP) रवी कुमार कुर्रे,

निरीक्षक (MIN) कौशल्या भट्ट,

सहायक पुलिस महानिरीक्षक (Assistant Inspector General of Police) रोहित कुमार झा,

निरीक्षक (MIN) कमलेश कुमार मिश्रा,

प्लाटून कमांडर (Platoon Commander) दल सिंह नामदेव,

कंपनी कमांडर (company commander) दिलीप कुमार साहू और

Related Articles

सहायक उप निरीक्षक (Assistant Sub Inspector) सुशील कुमार बरुआ शामिल हैं। इनका योगदान अभियान संचालन, प्रशासनिक दक्षता और सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्रों में रहा है।

chatur postAugust 14, 2025
251 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
26.02.2026 - 08:20:15
Privacy-Data & cookie usage: