Site icon Chatur Post

Chhattisgarh फेडरेशन ने कहा- Thank You वित्तमंत्री जी: संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में वित्त मंत्री चौधरी से मिला प्रतिनिधिमंडल

Chhattisgarh फेडरेशन ने कहा- Thank You वित्तमंत्री जी: संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में वित्त मंत्री चौधरी से मिला प्रतिनिधिमंडल

Chhattisgarh  नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में प्रदेश के वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी से सौजन्य भेंट कर राज्य बजट में कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल किए जाने पर अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।

बड़ी राहत: कमल वर्मा

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारी वर्ग और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक चिंता से मुक्ति मिलना एक ऐतिहासिक और कर्मचारी हितैषी कदम है। फेडरेशन सरकार के इस संवेदनशील निर्णय का स्वागत करता है तथा आशा करता है कि भविष्य में भी कर्मचारी हितों को इसी प्रकार प्राथमिकता दी जाती रहेगी।

फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगों में था शामिल

बता दें कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर निरंतर संघर्षरत है, जिनमें कैशलैस चिकित्सा सुविधा प्रमुख मांगों में शामिल रही है। इस महत्वपूर्ण मांग की पूर्ति से प्रदेश के कर्मचारियों में उत्साह और संतोष का वातावरण है।

प्रतिनिधिमंडल में ये कर्मचारी नेता थे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में कमल वर्मा (प्रांतीय संयोजक), सुनील उपाध्याय, पूषण साहू, संतोष कुमार वर्मा, संजीत शर्मा, जगेश्वर भट्ट, राजेश ठक्कर, महेंद्र साहू, युवराज शर्मा उपस्थित रहे।

डीए एरियर्स का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

इधर, महंगाई भत्‍ता के बकाया एरियर्स को लेकर फेडरेशन ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। फेडरेशन की याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। बता दें कि 2019 के बाद से कर्मचारियों को डीए का एरियर्स नहीं मिल रहा है। इस खबर को डिटेल में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version