
Chhattisgarh रायपुर। Chhattisgarh का बरसों पुराना सपना आज साकार हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को फिल्म सिटी व ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर Cultural Convention Center का भूमिपूजन किया। छत्तीसगढ़ फिल्म सिटी को चित्रोत्पला Chitrotpala नाम दिया गया है।
रचनात्मक अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा कि इसके के निर्माण से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में Chhattisgarh को देश और दुनिया में एक नई पहचान मिलेगी। इस महत्वाकांक्षी पहल के माध्यम से छत्तीसगढ़ न केवल फिल्म निर्माण film production और सांस्कृतिक आयोजनों का एक प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर होगा, बल्कि यह परियोजना राज्य की रचनात्मक अर्थव्यवस्था Creative economy को भी नई गति प्रदान करेगी।
स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच
चित्रोत्पला Chitrotpala फिल्म सिटी और ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण से स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा, निवेश के नए अवसर सृजित होंगे और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान वैश्विक स्तर Globally पर और अधिक सशक्त होगी। यह परियोजना आने वाले वर्षों में राज्य के युवाओं, कलाकारों Artists और पर्यटन क्षेत्र Tourism sector के लिए विकास के नए द्वार खोलेगी।

केंद्र सरकार का भी सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के अभिनय और कला जगत से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। चित्रोत्पला Chitrotpala फिल्म सिटी के माध्यम से प्रदेश के हजारों हुनरमंद कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। स्थानीय फिल्म निर्माताओं को फिल्म निर्माण से जुड़ी सभी तकनीकी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने फिल्म सिटी एवं ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर Tribal and Cultural Convention Center के लिए केंद्र सरकार से प्राप्त सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश की कला और कलाकारों को उचित सम्मान मिल रहा है।
पर्यटन मंत्री ने किया संबोधित
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि आज का यह अवसर छत्तीसगढ़ पर्यटन Tourism एवं फिल्म विकास उद्योग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह केवल एक निर्माण परियोजना की शुरुआत नहीं है, बल्कि राज्य के सांस्कृतिक Cultural, आर्थिक और रचनात्मक भविष्य की सशक्त नींव है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य Natural beauty और सांस्कृतिक विविधता से परिपूर्ण राज्य है और इस पहल से पर्यटन के साथ-साथ फिल्म उद्योग को भी नया आयाम मिलेगा। पिछले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ फिल्म निर्माताओं Filmmakers के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन Destination के रूप में उभरा है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि हमारी स्पष्ट योजना है कि दो साल के भीतर इन परियोजनाओं को पूर्ण कर राज्य को समर्पित किया जाएगा।
मास्टर प्लान का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन
चित्रोत्पला Chitrotpala फिल्म सिटी एवं ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के भूमिपूजन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव ने परियोजना के प्रस्तावित मास्टर प्लान का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं तथा परियोजना पर आधारित एक लघु फिल्म भी देखी।
पर्यटन विभाग को मिले चार प्रस्ताव
चित्रोत्पला Chitrotpala फिल्म सिटी के भूमिपूजन के साथ ही पर्यटन विभाग को फिल्म निर्माण और कन्वेंशन सेंटर में इकाइयों की स्थापना के लिए चार प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। समारोह के दौरान ये प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपे गए।
इन चार लोगों ने दिया प्रस्ताव
गदर फिल्म के निर्माता अनिल शर्मा Anil Sharma ने अपनी आगामी फिल्म का निर्माण चित्रोत्पला Chitrotpala फिल्म सिटी में करने का प्रस्ताव दिया। इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट लिमिटेड India Exposition Mart Limited के चेयरमेन राकेश कुमार Rakesh Kumar ने ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल International एक्जीबिशन सेंटर Exhibition Center एवं ट्रेड मार्ट के निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स Export Promotion Council for Handicrafts के चेयरमेन नीरज खन्ना ने यहां वर्ल्ड क्लास हैंडीक्राफ्ट्स World-class handicrafts और गिफ्ट फेयर आयोजित करने का प्रस्ताव दिया। वहीं एटी फिल्म्स हॉलीवुड AT Films Hollywood से आशुतोष वाजपेयी ने हॉलीवुड फिल्मों और स्ट्रीमिंग वीडियो कंटेंट Streaming video content को चित्रोत्पला Chitrotpala फिल्म सिटी में लाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपा।

करीब 96 करोड़ में बनेगी फिल्म सिटी
बता दें कि फिल्म टूरिज्म की व्यापक संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की कैपिटल इन्वेस्टमेंट के लिए राज्यों को विशेष सहायता ग्लोबल स्तर के आइकॉनिक पर्यटन केंद्रों का विकास योजना के अंतर्गत इन दोनों परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के तहत चित्रोत्पला Chitrotpala फिल्म सिटी के निर्माण के लिए 95.79 करोड़ और ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन Tribal and Cultural Convention सेंटर के निर्माण के लिए 52.03 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
पीपीपी मोड पर होगा काम
इन दोनों परियोजनाओं का क्रियान्वयन PPP (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के अंतर्गत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त निजी क्षेत्र से लगभग 300 करोड़ रुपए के निवेश की भी संभावना है। परियोजनाओं को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
100 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी
चित्रोत्पला Chitrotpala फिल्म सिटी एवं ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जाएंगे। फिल्म सिटी के निर्माण से छत्तीसगढ़ में स्थानीय और अन्य वाणिज्यिक फिल्मों और वेब सीरीज़ के निर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा। राज्य के प्राकृतिक दृश्य, पर्यटन स्थल एवं समृद्ध संस्कृति फिल्म शूटिंग के लिए अत्यंत अनुकूल हैं।
छत्तीसगढ़ की फिल्म सिटी में यह होगा खास
फिल्म सिटी में गांव, शहर एवं गलियों के सेट, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, जेल व पुलिस चौकी, स्कूल-कॉलेज, मंदिर व अन्य सार्वजनिक स्थलों के सेट, स्कल्प्चर गार्डन, शॉपिंग स्ट्रीट, प्रोडक्शन ऑफिस, स्टूडियो, प्रशासनिक भवन एवं पार्किंग विकसित की जाएगी। साथ ही पर्यटकों के लिए टॉय म्यूजियम, स्नो वर्ल्ड Snow World, होटल, रेस्टोरेंट, मल्टीप्लेक्स Multiplex और एक्सपीरियंस सेंटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर में लगभग 1500 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक कन्वेंशन हॉल विकसित किया जाएगा। इसमें मीटिंग, कॉन्फ्रेंस Conference, बैंक्वेट, रेस्टोरेंट, अतिथि कक्ष, जिम, लाइब्रेरी, स्वीमिंग पूल और प्रशासनिक ब्लॉक जैसी सुविधाएं होंगी।
फिल्म शूटिंग, फेस्टिवल और रोजगार के नए अवसर
उल्लेखनीय है कि हाल के वर्षों में छत्तीसगढ़ में न्यूटन, जहानाबाद, कौन प्रवीण तांबे, द ग्रेट इंडियन मर्डर, ग्राम चिकित्सालय जैसी फिल्मों और वेब सीरीज़ की शूटिंग हो चुकी है, जिससे राज्य में वाणिज्यिक फिल्म निर्माण की व्यापक संभावनाएं स्पष्ट होती हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय कलाकारों एवं तकनीशियनों को नए अवसर प्राप्त होंगे। फिल्म फेस्टिवल, अवॉर्ड शो एवं अन्य मनोरंजन कार्यक्रमों के आयोजन की संभावनाएं भी सुदृढ़ होंगी। इसके साथ ही राज्य के पर्यटन स्थलों का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार होगा तथा फिल्म टूरिज्म के साथ सामान्य पर्यटन में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।




