मुख्य पृष्ठराज्य

Chhattisgarh में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन: कम हो गए 25 लाख वोटर, देखें सूची, नहीं है नाम तो ऐसे जुड़वा सकते हैं नाम

Chhattisgarh रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में 4  महीने तक चले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

एक करोड़ 87 लाख वोटर

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद राज्‍य में मतदाताओं की कुल संख्‍या 1 करोड़  87 लाख 30 हजार 914 है। इसमें 2 लाख 34 हजार 994 मतदाताओं नए शामिल हुए हैं।

27 अक्‍टूबर से शुरू हुई थी प्रक्रिया

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी यवशंत कुमार ने बताया कि राज्‍य में 27 अक्टूबर 2025 से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई थी। मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने, हटवाने या संशोधन के लिए  23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक प्रक्रिया चली। इसका निराकरण 14 फरवरी 2026 तक किया गया।

बड़ी टीम ने किया बड़ा काम

सीईओ ने बताया कि एसआईआर (Special Intensive Revision) का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए 33 जिला निर्वाचन अधिकारियों, 90 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs), 1990 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AEROs), 27,196 बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) और 38,846 बूथ लेवल एजेंटों (BLAs) सहित कई स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही है। राज्य के मतदाताओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ है। मीडिया, राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।

प्रमुख आंकड़े और उपलब्धियां

कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 वोटरों में से 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से गणना फॉर्म प्राप्त हुए, जिनका पूर्ण रूप से डिजिटलीकरण किया गया।

बूथ लेवल अधिकारियों Booth Level Officers  (BLOs) द्वारा निरंतर घर-घर जाकर सर्वे किया गया, जिसमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित transferred  और दो स्थानों पर पंजीकृत voters की पहचान की गई।

मतदाताओं की संख्या में बदलाव:

प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची से पहलेः 2,12,30,737 मतदाता।

प्रारूप (Draft) सूची के प्रकाशन के बादः 1,84,95,920 मतदाता।

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद 1,87,30,914 मतदाता।

शुद्ध वृद्धि (Net Addition): प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम सूची में 2,34,994 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

इस प्रक्रिया की मुख्य बातें

राजनीतिक दल: सभी जिलों में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली की दो प्रतियां (1) फोटो युक्त प्रिंटेड printed with photo  और 1 बिना फोटो वाली सॉफ्ट कॉपी) निशुल्क साझा की गई।

फोटोग्राफ अपडेटः विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से प्राप्त नवीनतम फोटोग्राफ भी अंतिम मतदाता सूची में प्रकाशित की गई।

मतदाता सूची में जिलेवार हुए परिवर्तन का विवरण निम्नानुसार है-

सभी नागरिक अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची इन वेबसाइटों पर देख सकते हैं

वेबसाइट: https://ceochhattisgarh.nic.in

वोटर पोर्टल: https://voters.eci.gov.in

ECINET ऐप

BLO के माध्यम से

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय / ERO / AERO कार्यालय से

यदि नाम छुट गया है तो क्‍यों करें

यदि आपका नाम अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म 6 भरकर, उसके साथ घोषणा पत्र (Declaration) और आवश्यक सहायक दस्तावेज़ संलग्र कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यदि अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि है, तो फॉर्म 8 भरकर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।

किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में छूट न जाए तथा किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो इस उद्देश्य के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की शुद्धता, आधुनिकता और समावेशिता के लिए चलाए गए इस निर्वाचक नामावलियों का इस विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने में निर्वाचन प्रणाली के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का कार्य सराहनीय रहा है।

Back to top button