Chhattisgarh छत्‍तीसगढ़ के 3 जिलों में खुलेंगे 4 रजिस्‍ट्री कार्यालय: सरकार ने जारी की प्रशासकीय स्‍वीकृति

schedule
2026-02-05 | 09:19h
update
2026-02-05 | 09:23h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Chhattisgarh रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन से जुड़ी सेवाएं सहज, सुलभ और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में विष्‍णुदेव साय सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने राज्‍य में चार नए पंजीयन कार्यालय खोलने का फैसला किया है।

यहां खुलेंगे नए रजिस्‍ट्री कार्यालय

सरकार ने राज्‍य के चार स्‍थानों पर पंजीयन कार्यालय Sub-Registrar’s Office खोलने का फैसला किया है। इनमें धमतरी का भखारा Bhakhara  और बलौदाबजार- भाटापारा का लवन Lavan शामिल है। इसके साथ बिलासपुर जिला में दो स्‍थानों  सकरी और राजकिशोर नगर Rajkishore Nagar नए उप पंजीयक कार्यालय खोला जाएगा। इसकी प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

पैसा और समय की बचत होगी

इन नए उप पंजीयक कार्यालयों Sub-Registrar’s Office के खुलने से संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को रजिस्ट्री कार्य के लिए दूरस्थ जिला मुख्यालयों तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन की बचत होगी, भीड़ कम होगी । साथ ही पंजीयन प्रक्रिया अधिक सुगम और पारदर्शी बनेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और प्रशासनिक कार्यों में गति आने की भी संभावना है।

मुख्‍यमंत्री साय ने कहा

Chief Minister विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि सरकार की सेवाएं आम नागरिकों Ordinary citizens तक उनके निकटतम स्तर पर उपलब्ध हों। नए उप पंजीयक कार्यालयों Sub-Registrar’s Office की स्वीकृति से लोगों को पंजीयन संबंधी कार्यों में बड़ी राहत मिलेगी। यह निर्णय सुशासन की दिशा में एक और सशक्त कदम है, जिससे नागरिकों का समय बचेगा और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी।

वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा

मंत्री ओपी चौधरी OP Chaudhary ने कहा कि राज्य हमारी सरकार नागरिक सुविधाओं civil liberties के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। 4  नए उप पंजीयक Deputy Registrar कार्यालयों की स्वीकृति इसी सोच का परिणाम है। नए उप पंजीयक कार्यालय Sub-Registrar’s Office खुलने से पंजीयन व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को उनके क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण सेवाएं Quality serviceमिल सकेंगी, जिससे प्रक्रिया सरल, पारदर्शी transparent और त्वरित होगी।

10 नए क्रांतिकारी सुधार लागू

मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि पंजीयन विभाग ने 10 नए क्रांतिकारी सुधार लागू किया है, जिनका लाभ इन क्षेत्रों के नागरिकों को भी मिलेगा। इनमें ऑटो डीड जनरेशन, आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन Biometric verification, घर बैठे रजिस्ट्री, स्वतः नामांतरण Name change, ऑनलाइन भारमुक्त प्रमाणपत्र, एकीकृत कैशलेस भुगतान Integrated cashless payment, व्हाट्सएप आधारित सेवाएं, डिजिलॉकर एकीकरण DigiLocker Integration, डिजी-डॉक सेवा और खसरा नंबर के माध्यम से ऑनलाइन सर्च Online search व रजिस्ट्री डाउनलोड Registry Download की सुविधा शामिल है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

chatur postFebruary 5, 2026
137 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 13:03:48
Privacy-Data & cookie usage: