
Chhattisgarh रायपुर। छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी LPG गैस और डीजल-पेट्रोल Petrol की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की मंगलवार को खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने समीक्षा की। इस बैठक में विभागीय अफसरों के साथ ही सभी ऑयल कंपनी के अधिकारी शामिल हुए। बैठक LPG एलपीजी गैस तथा डीजल-पेट्रोल Petrol की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
सभी बॉटलिंग प्लांटों में पर्याप्त गैस
बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में संचालित सभी 5 एलपीजी बॉटलिंग प्लांटों LPG Bottling Plant में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। इस अवसर पर संचालक खाद्य एवं ऑयल कंपनी Oil Company के अधिकारियों को राज्य में एलपीजी गैस की दैनिक आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर नियमित निगरानी Regular monitoring रखने के निर्देश दिए गए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
छत्तीसगढ़ में कमर्शिलय सिलेंडर की स्थिति
बैठक में ऑयल कंपनी Oil Company के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर Commercial LPG cylinder वर्तमान में केवल विशेष essential institutions अत्यावश्यक संस्थाओं, जैसे अस्पतालों व शैक्षणिक संस्थाओं को ही सप्लाई किए जा रहे हैं। इस पर Food Secretary रीना कंगाले ने निर्देशित किया कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए शैक्षणिक संस्थाओं educational institutions ए छात्रावासों को गैस cylinder की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।
होटलों के लिए 15 प्रतिशत सिलेंडर
बैठक के दौरान Food Secretary कंगाले ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर 15 प्रतिशत कमर्शियल सप्लाई Commercial Supplies होटलों आदि को भी दिए जाने पर विचार किया जाए, ताकि आवश्यक सेवाओं essential services से जुड़े प्रतिष्ठानों को भी सीमित स्तर पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही जिलों में एलपीजी LPG गैस के दुरुपयोग तथा अवैध गैस रिफिलिंग Illegal gas refilling की रोकथाम के लिए भी कड़े निर्देश दिए गए। इस संबंध में जिला प्रशासन को आवश्यक वस्तु अधिनियम Essential Commodities Act के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी को रोका जा सके।
पर्याप्त स्टाक का दावा
बैठक में राज्य में डीजल Diesel, पेट्रोल Petrol और सीएनजी CNG गैस की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। ऑयल कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के तीनों डीजल-पेट्रोल Petrol डिपो में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। इस पर संचालक खाद्य एवं ऑयल कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि डीजल Diesel, और पेट्रोल की दैनिक आपूर्ति और वितरण व्यवस्था distribution system पर भी नियमित निगरानी Regular monitoring रखी जाए।
शिकायत के लिए toll free number जारी
Food Secretary कंगाले ने राज्य के उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश में एलपीजी LPG गैस तथा डीजल Diesel, -पेट्रोल की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है और इन पेट्रोलियम पदार्थों petroleum products की किसी प्रकार की कमी या शॉर्टेज नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों के माध्यम से गैस सिलेंडर की आपूर्ति नियमानुसार नियमित रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल फ्री कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 पर संपर्क कर सकते हैं।




