Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में मंत्री के निज सहायक की पत्नी का सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन, वायरल हुआ वीडियो

schedule
2025-10-11 | 14:03h
update
2025-10-11 | 14:04h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Chhattisgarh  मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ में फिर सड़क पर जन्मदिन सेलिब्रेशन मामला सामने आया है। इस बार राज्य के एक भाजपा नेता की पत्नी के बर्थ सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले एक डीएसपी की पत्नी नीली बत्ती लगी कार में सड़क पर बर्थ डे सेलिब्रेट करते नजर आई थी।

कांग्रेस ने पोस्ट किया वीडियो

प्रदेश कांग्रेस ने पत्नी का सड़क पर बर्थ डे सेलिब्रेट करते भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए सवाल पूछा है। कांग्रेस ने सड़क पर पत्नी का बर्थ डे कर रहे भाजपा नेता को राज्य के एक मंत्री का विशेष निज सहायक बताया है। कांग्रेस ने पूछा है कि क्या हाईकोर्ट के नियम केवल आम लोगों के लिए है? यह भाजपा नेताओं और उनके निज सहायकों पर क्या यह नियम लागू नहीं होता?

Chhattisgarh  चिरमिरी का है मामला

कांग्रेस के अनुसार सड़क पर पत्नी का बर्थ डे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे व्यक्ति का नाम राजेंद्र दास है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष निज सहायक दास ने अपनी पत्नी का बर्थडे सेलिब्रेशन चिरमिरी में सड़क पर किया।

कार की बोनट पर केक कटिंग

सड़क पर लग्जरी कार की बोनट पर केक काटा गया और जमकर आतिशबाजी भी की गई। कांग्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा है कि राजेंद्र दास खुद भाजपा के नेता हैं, सड़क पर खुलेआम पत्नी का जन्मदिन मना रहे हैं। फटाखों और आतिशबाजी के बीच सड़क को निजी जागीर बना दिया गया।

दास ने किया आरोपों से इंकार

इस मामले में राजेंद्र दास का पक्ष भी सामने आ गया है। उन्होंने कांग्रेस के आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि चिरमिरी में कोई नेशनल हाईवे नहीं है। उन्होंने सड़क पर पटाखा फोडऩे के आरोप को भी खारिज किया है। कहा कि सड़क पर नहीं घर के सामने गली में पटाखा फूटा है। वह भी पटाखे मैं नहीं फोड़ा, यह पटाखे मेरे करीबी फोड़े हैं, केक भी सड़क पर नहीं काटा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जी के विशेष निज सहायक राजेंद्र दास, जो खुद भाजपा नेता भी हैं, सड़क पर खुलेआम पत्नी का जन्मदिन मना रहे हैं।
फटाखों और आतिशबाज़ी के बीच सड़क को निजी जागीर बना दिया गया!

क्या हाईकोर्ट का नियम सिर्फ आम जनता के लिए है?
भाजपा नेताओं और उनके सहायकों पर… pic.twitter.com/llQUnmyX2I

— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) October 10, 2025

हाईकोर्ट की सख्ती

इससे पहले जून में एक डीएसपी की पत्नी का सड़क पर जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले को हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया और सख्त टिप्पणी भी की। इसके बाद भी सड़कों पर सेलिब्रेशन का सिलसिला जारी है।

Chhattisgarh मंत्री के सहायक नहीं करीबी

इधर, भाजपा नेताओं के अनुसार राजेंद्र दास मंत्री श्याम बिहारी के निज सहायक नहीं है बल्कि लंबे समय से उनके साथ जुड़े हुए हैं। मंत्री जायसवाल आफिशियल निज सहायक प्रकाश शुक्ला हैं।

chatur postOctober 11, 2025
388 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 03:11:31
Privacy-Data & cookie usage: