
Chhattisgarh रायपुर। छत्तीसगढ़ के 25 आईएएस और पांच आईपीएस अफसरों को चुनाव आयोग ने 5 फरवरी को दिल्ली बुलाया है। इन अफसरों की 5 और 6 फरवरी को दिल्ली में ट्रेनिंग होगी।
पांच राज्यों में चुनाव की जिम्मेदारी
देश के पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। यहां मार्च और अप्रैल 2026 में चुनाव संभावित हैं। जिसे लेकर भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली ने तैयारी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ से 25 आईएएस व 5 आईपीएस अफसरों को अलग-अलग राज्यों में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
इन आईएएस अफसरों की लगी ड्यूटी
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली ने राज्य के 25 आईएएस ऋतु सेन, कोमल सिद्धार्थ परदेशी, नीलम नामदेव एक्का, एस प्रकाश, भुवनेश यादव, आर भारतीदासन, अंकित आनंद, मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, शम्मी आबिदी, हिमशिखर गुप्ता, शिखा राजपूत तिवारी, राजेश सिंह राणा, अवनीश शरण, धर्मेश कुमार साहू, पदम सिंह एल्मा, रमेश कुमार शर्मा, सारांश मित्तर, रेमेज्यूस एक्का, संजीव कुमार झा, तारणप्रकाश सिन्हा, पुष्पेंद्र कुमार मीणा, रजत बंसल, जगदीश सोनकर, विनीत नंदनवार व ऋतुराज रघुवंशी शामिल हैं।
इन पांच आईपीएस अफसरों को भी जाना है दिल्ली
छत्तीसगढ़ के जिन पांच आईपीएस अफसरों चुनाव आयोग ने बुलाया है उनमें एडीजी डॉ. आनंद छाबड़ा, आईजी रतनलाल डांगी, अजय कुमार यादव, अंकित कुमार गर्ग और बद्रीनारायण मीणा शामिल हैं। इन्हें भी विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक बनाया गया है।
दिल्ली में होगी ट्रेनिंग
इन अफसरों के प्रशिक्षण को लेकर एक बैठक भी आगामी 5-6 फरवरी को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट प्लॉट नंबर 1, सेक्टर 13 द्वारका नई दिल्ली में रखी गई है।
देशभर से पहुंचेगे अफसर
आयोग ने छत्तीसगढ़ की ही तरह अन्य राज्यों के भी आईएएस और आईपीएस अफसरों को चुनाव में आब्जर्वर बनाया है। सभी को एक साथ दिल्ली बुलाया गया है। दिल्ली में होने वाली इन अफसरों की ब्रीफिंग बैठक को लेकर आयोग ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने संबंधित बैच के लिए निर्धारित समय और स्थान पर मौजूद रहें। यदि कोई अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।




