Chhattisgarhप्रमुख खबरें

CG Vidhansabha बजट सत्र का आज अंतिम दिन: दो नए कानूनों पर चर्चा और होगी उत्कृष्ट विधायकों के नाम की घोषणा

CG Vidhansabha रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुक्रवार को 15वीं और अंतिम बैठक होगी। सदन में आज प्रश्‍नकाल में मंत्री ओपी चौधरी, राजेश अग्रवाल के साथ रामविचार नेताम  सवालों का सामना करेगें। बजट सत्र का आज अंतिम दिन है ऐसे में आज उत्‍कृष्‍ट विधायकों के नामों की घोषणा हो सकती है।

दो नए कानूनों पर चर्चा

सदन में आज दो नए कानूनों पर चर्चा होगी। इसमें छत्‍तीसगढ़ लोक भर्ती एवं व्‍यवसायिक परीक्षाओं में अनु‍चित साधनों की रोकथाम का विधेयक और छतीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के गठन का विधेयक शामिल है। दोनों विधेयकों को सदन में पेश किया जा चुका है। इस पर आज चर्चा होगी। इन दोनों विधेयकों को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने पेश किया है।

एक कानूनों में संशोधन भी

नए विधेयकों से पहले सदन में एक संशोधन विधेयकों पर भी चर्चा होगी। मंत्री ओपी चौधरी सदन में छत्‍तीसगढ़ उपकर संशोधन विधेयक पेश करेगें। इस पर आज ही चर्चा होगी।  

ध्‍यानाकर्षण की 71 सूचनाएं

विधानसभा सचिवालय से जारी आज की कार्यसूची 71 ध्‍यानाकर्षण की सूचनाओं को शामिल किया गया है। सदस्‍यों की तरफ से अलग- अलग विषयों पर दी गई इन ध्‍यानाकर्षण सूचनाओं पर विभाग की तरफ से लिखित उत्‍तर सदन पटल पर रखा जाएगा। शुरुआती एक- दो पर सदन में चर्चा हो सकती है।

दो अशासकीय संकल्‍प भी

सदन में आज दो अशासकीय संकल्‍प पेश किए जाने की भी संभावना है। इसमें प्रदेश में बढ़ते प्‍लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध और निष्‍पादन के लिए सख्‍त कानून बनाने और छत्‍तीसगढ़ में खेल विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना का संकल्‍प शामिल है। पहला संकल्‍प अजय चंद्राकर और दूसरा सुशांत शुक्‍ला की तरफ से पेश किया जाएगा।

S. J. Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव । सुदीर्घ करियर में राष्ट्रीय समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। जटिल मुद्दों के सरल विश्लेषण और खोजी रिपोर्टिंग के साथ राजनीति, प्रशासन और समसामयिक विषयों पर गहरी पकड़ है। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में Chaturpost.com में सेवाएं दे रहे हैं।
Back to top button