Site icon Chatur Post

Chhattisgarh Weather आधे मध्‍यप्रदेश से लौट गया मानसून इधर, छत्‍तीसगढ़ में ठंड की दस्‍तक, गिरने लगा पारा

Today’s Weather

Chhattisgarh Weather रायपुर। मध्‍य प्रदेश के आधे से अधिक हिस्‍से में मानसून की सक्रियता समाप्‍त हो गई है। मानसून की वापसी की रेखा आज छत्‍तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक- दो दिनों में मानसून की छत्‍तीसगढ़ से पूरी तरह वापसी हो जाएगी।

गुलाबी ठंड की दस्‍तक

मानसून की वापसी से पहले ही छत्‍तीसगढ़ के बड़े हिस्‍से में ठंड ने दस्‍तक दे दी है। राज्‍य के कई हिस्‍सों में दिन और रात का तापमान सामान्‍य से नीचे चला गया है। मानसून की वापसी तक तापमान के स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद गिरावट का दौर शुरू होगा।

Chhattisgarh Weather  सामान्‍य से नीचे आया तापामन

सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के साथ ही दुर्ग संभाग का तापमान सामान्‍य से नीचे आ गया है। शाम ढलने के बाद ठंड महसूस होने लगी है। राज्‍य के पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक स्थिति ऐसी ही बनी रह सकती है।

बिलासपुर संभाग में तेजी से गिर रहा तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बिलासपुर संभाग में तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। पेंड्रा रोड में दिन का अधिकतम तापमान सामान्‍य से करीब 7 डिग्री नीचे चला गया है। शनिवार को वहां का अधिकत तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह बिलासपुर का अधिकतम तापामन 29 डिग्री रहा जो सामान्‍य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है।

रायपुर में दो और दुर्ग में एक डिग्री नीचे

रायपुर का अधिकत तापमान सामान्‍य से दो और दुर्ग का एक डिग्री नीचे गिरा है। दोनों शहरों का दिन का तापमान क्रमश: 30 और 31.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। दुर्ग का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री अधिक है। राज्‍य के शेष हिस्‍से में रात का तापमान सामान्‍य के करीब या थोड़ा नीचे चला गया है।

अंबिकापुर में रात के तापमान में कमी

अंबिकापुर संभाग के अधिकांश स्‍थानों के न्‍यूनतम तापमान में भी कमी आ रही है। अंबिकापुर का न्‍यूनत तापमान 20 डिग्री सेलिस्‍यस रहा, जो सामान्‍य से दो डिग्री कम है। राजनांदगांव का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री  कम 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Chhattisgarh Weather  आज का मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ एक स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है।

Exit mobile version