Site icon Chatur Post

Chhattisgarh Weather छत्‍तीसगढ़ से वापसी की तैयारी में मानसून: चार संभागों में आज भी बारिश की संभावना

Chhattisgarh Weather Rain Alert

Chhattisgarh Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो दिनों में राज्‍य से मानसून की वापसी शुरू हो जाएगी। इससे पहले राज्‍य में व्‍यापक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज राज्‍य के चार जिलों में भारी बारिश की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्‍तर से होगी मानसून की वापसी

छत्‍तीसगढ़ में मानसून की वापसी उत्‍तर से शुरू होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अलगे दो दिनों में मानसून की सरगुजा संभाग से वापसी शुरू हो जाएगी। फिलहाल मानसून की वापसी की रेखा रक्‍सौल, वाराणसी, जबलपुर, अकोला और अलीबाग से होकर गुजर रही है।

Chhattisgarh Weather  चार जिला में यलो अलर्ट

वापसी से पहले राज्‍य में अभी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की तरफ से दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ के चार जिलों में आज भारी बारिश की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्‍तर में आज भारी बारिश हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ में आज का मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्‍य में आज बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं- कहीं हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। राज्‍य के मैदानी क्षेत्रों में एक-दो स्‍थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

Chhattisgarh Weather बिजली गिरने की चेतावनी

छत्‍तीसगढ़ के मौसम को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य में तेज गरजना के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

रायपुर में बारिश की संभावना

राजधानी रायपुर के मौसम को लेकर अनुमान है कि आज यहां बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।

भिलाई में छह सेमी बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में अच्‍छी बारिश हुई है। सबसे ज्‍यादा भिलाई में 6 सेमी वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह तिल्‍दा में पांच समेत रायपुर, बिलासपुर , दुर्ग और बस्‍तर संभाग के कुछ एक स्‍थानों पर एक से तीन सेमी तक बारिश हुई।    

Exit mobile version