
Chhattisgarh Weather रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम बदलने लगा है। दक्षिण पश्चिम मानसून राज्य के उत्तरी और मध्य क्षेत्र से पूरी तरह लौट गया है। मानसून की वापसी की रेखा कांकेर से गुजर रही है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि दो दिन में पूरे बस्तर संभाग से भी मानसून लौट जाएगा।
बस्तर संभाग में वर्षा की संभावना
मानसून के लौटते ही प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार बस्तर संभाग में मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश होने या बौछारें पड़ने की संभावना है।
उत्तर में बर्फबारी का पड़ेगा असर
देश के उत्तरी हिस्से में बर्षबारी का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार हिमालय क्षेत्र में बीते दो-तीन दिनों से अच्छी बर्फबारी हो रहा है। इसका असर देश के बाकी हिस्सों पर भी पड़ेगा।
Chhattisgarh Weather तापमान में गिरावट शुरू
छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में तापमान गिरने लगा है। सरगुजा संभाग में ठंड के मौस्म की शुरुआत हो चुकी है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस आ गया है। हालांकि दिन में अभी पारा 31 डिग्री सेल्सियसबना हुआ है। ऐसे में दिन में फिलहाल ठंड महसूस नहीं हो रही है।
बिलासपुर संभाग में भी ठंड की दस्तक
बिलासपुर संभाग के वनांचल क्षेत्रों में भी तापमान में कमी आनी शुरू हो गई है। पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक आ गया है। वहीं, बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
Chhattisgarh Weather अलगे कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना
मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि उत्तर में हो रही बर्फबारी का असर अलगे कुछ दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ पर नजर आने लगेगा। राज्य के उत्तरी हिस्से में तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भी इस सप्ताह से रात में ठंड बढ़ सकती है।




