मुख्य पृष्ठराज्य

Chhattisgarh Weather धीमी पड़ी मानसून की वापसी की रफ्तार: छत्‍तीसगढ़ में आज से बारिश में कमी की उम्‍मीद

Chhattisgarh Weather रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून के लौटने का क्रम धीमा पड़ गया है। मानसून को अब तक लगभग पूरे मध्‍य प्रदेश से लौट जाना था, लेकिन उज्‍जैन और झांसी के पास तक ही पहुंच पाया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार लगातार बन रहे सिस्‍टम के कारण मानसून की वापसी की गति धीमी पड़ गई है।

छत्‍तीसगढ़ से मानसून की वापसी में थोड़ा वक्‍त

मौसम विभाग के अनुसार सामान्‍यत: 5 अक्‍टूबर से मानसून की वापसी छत्‍तीसगढ़ से शुरू हो जाती है और 15 अक्‍टूबर तक यह पूरी तरह लौट जाता है, लेकिन अभी मानसून की वापसी की रेखा मध्‍य प्रदेश के ऊपरी हिस्‍से में है। ऐसे में छत्‍तीसगढ़ से मानसून की वापसी में थोड़ा वक्‍त लग सकता है।

Chhattisgarh Weather  रविवार को पूरे राज्‍य में हुई बारिश

छत्‍तीसगढ़ में रविवार को व्‍यापक बारिश हुई। बस्‍तर से लेकर सरगुजा तक कई स्‍थानों पर पांच सेमी तक वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्‍यादा बारिश सुकमा और दोरनापाल में दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में भी दोपहर में तेज गरजना के साथ जमकर बारिश हुई।

आज से थोड़ी राहत की उम्‍मीद

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से छत्‍तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्‍मीद है। मैदानी क्षेत्र में बना चक्रवात अब कमजोर पड़ रहा है। इसकी वजह से भारी बारिश की संभावना कम हो गई है।

Chhattisgarh Weather सोमवार को कैसा रहेगा मौसम

छत्‍तीसगढ़ में सोमवार को हल्‍की से मध्‍य वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज राज्‍य में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों ने राज्‍य में मेघ गरजना के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है।

रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

राजधानी रायपुर के मौसम को लेकर अनुमान है कि यहां बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Back to top button