Site icon Chatur Post

Chhattisgarh Weather छत्‍तीसगढ़ में बारिश की वापसी: आज दक्षिण और 26 से पूरे राज्‍य में पड़ सकती है बौछारें

Chhattisgarh Weather Rain Alert

Chhattisgarh Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में इस सप्‍ताह बारिश की संभावना बन रही है। आज राज्‍य के दक्षिणी हिस्‍से में बारिश हो सकती है, जबकि 26 से पूरे राज्‍य में बारिश की संभावना बन रही है। अगले पांच दिनों तक राज्‍य का मौसम प्रभावित रह सकता है।

इस वजह से बन रही है बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्‍टम आज बन सकता है। यह कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी से पश्चिम, उत्‍तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसी सिस्‍टम के कारण छत्‍तीसगढ़ में बारिश की संभावना बन रही है।

आज बस्‍तर संभाग में बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज से राज्‍य के दक्षिणी हिस्‍से का मौसम बदल सकता है। बस्‍तर संभाग में अगले पांच दिनों तक हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना नजर आ रही है।

Chhattisgarh Weather  26 से पूरे राज्‍य का मौसम होगा प्रभावित

रविवार से पूरे छत्‍तीसगढ़ का मौसम प्रभावित हो सकता है। बदली के बीच राज्‍य के ज्‍यादातर हिस्‍सों में हल्‍की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है।

तापमान पर असर

मौसम में आए इस बदलाव का राज्‍य के तापमान पर भी असर पड़ेगा। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अभी दो दिनों तक तापमान में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। इसके बाद न्‍यूनतम तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है।

Chhattisgarh Weather ठंड पर असर

छत्‍तीसगढ़ के मौसम में आ रहे इस बदलाव का असर ठंड पर पड़ेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बदली के कारण तापमान के गिरने का क्रम रुक सकता है। इससे उमस के साथ गर्मी बढ़ सकती है।

बढ़ने लगा है न्‍यूनतम तापमान

प्रदेश में न्‍यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू  हो गया है। अंबिकापुर और पेंड्रा में जहां न्‍यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री तक चला गया था, अब वहां 18 से 19 डिग्री सेल्सियस चला गया है। इसी तरह राज्‍य के दूसरे स्‍थानों के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।  

Exit mobile version