Chhattisgarh Weather रायपुर। छत्तीसगढ़ में बरसात की वापसी के संकेत हैं। मौसम विभाग ने राज्य में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले एक सप्ताह तक मौसम प्रभावित रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तुफान बन रहा है। इसके सोमवार (27 अक्टूबर) को सक्रिय होने की संभावना है। इस चक्रवाती तुफान का असर पूरे छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ेगा।
छत्तीसगढ़ में रविवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं, खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण अगले चार दिनों तक राज्य का मौसम प्रभावित रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे चक्रवाती तुफान का असर 27 अक्टूबर से पूरी तरह नजर आने लगेगा। सोमवार से बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को एक- दो स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इसका असर विशेष रुप से राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी बस्तर संभाग के साथ ही मध्य क्षेत्र पर पड़ सकता है।
प्रदेश के मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर पड़ा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पूरे राज्य में तापामन बढ़ रहा है और अधिकांश स्थानों पर पारा सामान्य से ऊपर चला गया है। अंबिकापुर और पेंड्रा जहां रात का तापमान 15 से 16 डिग्री तक पहुंच गया था, वहां का तापमान अब 18 से 19 डिग्री चला गया है।
मौसम विभाग के अनुसार चार दिन बाद राज्य के मौसम में व्यापक बदलाव की संभावना बन रही है। बारिश के बाद तापामन तेजी से गिर सकता है। इससे ठंड बढ़ सकती है।