Site icon Chatur Post

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अगले 5 दिनों तक ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट

Chhattisgarh Weather Rain Alert

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 5 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि (Hailstorm) को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

क्यों बदल रहा है मौसम? (Weather System Update)

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वर्तमान में एक द्रोणिका (Trough Line) उत्तरी मध्य प्रदेश से लेकर उत्तरी विदर्भ तक सक्रिय है। इसके साथ ही दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है। इन सिस्टम्स के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में नमी आ रही है, जिससे बारिश के आसार बने हैं।

प्रमुख बिंदु: आपके शहर का हाल

सावधान! तेज हवाओं के साथ गिर सकती है बिजली

मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने और तेज हवाएं चलने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Also read अमेरिका-ईरान युद्ध का असर: छत्तीसगढ़ के उद्योगों की थमी रफ्तार, उद्योगों में 35% उत्पादन घटा

Exit mobile version