Chhattisgarh Weather छत्‍तीसगढ़ में रेड अलर्ट: 80 की स्‍पीड वाले तुफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

schedule
2025-10-27 | 04:10h
update
2025-10-27 | 04:10h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Chhattisgarh Weather रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम में भारी उथल- पुथल की संभावना है। आंधी- तुफान के साथ भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

ऐसे बदल सकता है मौसम

छत्‍तीसगढ़ आंधी- तुफान की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60-70 से लेकर 80 किलो मीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। इस दौरान भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है।

इस कारण बदल रहा है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तुफान सक्रिय हुआ है। इसके आज उत्तर-पश्चिम की ओर, फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह तक एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए, इसके 28 अक्टूबर की शाम/रात के दौरान मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की प्रबल संभावना है। इस तूफान की अधिकतम निरंतर हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 110 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

Chhattisgarh Weather छत्‍तीसगढ़ के मौसम पर असर

बंगाल की खाड़ी में बने इस सिस्‍टम के कारण छत्‍तीसगढ़ के मौसम में व्‍यापक बदलाव की संभावना बन रही है। अगले तीन दिनों तक राज्‍य का मौसम प्रभावित रह सकता है। राज्‍य के दक्षिणी हिस्‍से यानी बस्‍तर संभाग में इसका ज्‍यादा असर होगा।

आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

सोमवार को राज्‍य के अधिकांश हिस्‍सों में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं- कहीं हल्‍की से मध्‍यम बारिश हो सकती है। बदलों की वजह से गर्मी और उसम बढ़ने की संभावना है।

28 अक्‍टूबर को रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने 28 अक्‍टूबर को छत्‍तीसगढ़ में आंधी तुफान के साथ भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के लिए दक्षिणी छत्‍तीसगढ़ में 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। यह गति 80 किलोमीटर तक जा सकती है।

29 अक्‍टूबर को आरेंज अलर्ट

इसी तरह 29 अक्‍टूबर को भी आंधी तुफान के साथ भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 29 अक्‍टूबर को बस्‍तर संभाग में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती है। हवा की अधिकतम गति 70 किमी तक जा सकती है।

30 अक्‍टूबर को सरगुजा व बिलासपुर में बारिश

छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अनेक स्‍थानों पर 30 अक्‍टूबर को बारिश हो सकती है। राज्‍य के बाकी हिस्‍सों में भी बादल छाए रहने और हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने की संभावना है।  

Chhattisgarh Weather तुफान के बाद ठंड बढ़ने की संभावना

बादलों की वजह से ठंड का असर लगभग खत्‍म हो गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले तीन- चार दिनों तक तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है, लेकिन आंधी- बारिश के बाद मौसम खुलते ही तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी।

chatur postOctober 27, 2025
316 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 08:21:33
Privacy-Data & cookie usage: