Chief Engineer पावर कंपनी में चीफ इंजीनियरों की दुर्गति: फिल्‍ड में पोस्‍ट खाली, कार्यालयों 2-2 की पोस्टिंग, पढ़ि‍ए- 3 केस

schedule
2026-03-02 | 08:48h
update
2026-03-02 | 08:48h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Chief Engineer रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनियों में एक से एक बढ़कर एक कमाल होते रहता है। इनमें से कुछ बेहद दिलचस्‍प होते हैं तो कुछ चौकाने वाले भी। इनमें से कुछ खबरें बाहर आती हैं, लेकिन ज्‍यादातर दब जाती हैं। अब कंपनी में चीफ इंजीनियरों की दुर्गति का मामला सामने आया है।

तीन प्रकरण आए सामने

ऐसे तीन मामले की जानकारी बाहर निकली है। इसमें से एक नाम की तख्‍ती लगाने से जुड़ा है तो बाकी दो पोस्टिंग का मामला है। पोस्टिंग के प्रकरण गंभीर हैं। इसकी वजह से कंपनी प्रबंधन की सोच पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं, क्‍योंकि ईडी कार्यालय में सीई की पोस्टिंग कर दी गई, जबकि ईडी के नीचे चीफ इंजीनियर की पोस्टिंग नहीं की जाती है।  

ईडी के अंडर में चीफ इंजीनियर की पोस्टिंग

पहला मामला ईडी कार्यालय में चीफ इंजीनियर की पोस्टिंग से जुड़ा है। दरअसल, एडिशन सीई फारूख अहमद खान प्रमोट करके चीफ इंजीनियन बनाए गए हैं। एफए खान को चीफ इंजीनियर के रुप में वितरण कंपनी में सिविल के पद पर पदस्‍थ किया गया। अभी उन्‍होंने कामकाज तरीके से संभाला भी नहीं था कि उनका ट्रांसफर EITC में कर दिया गया। चीफ इंजीनियर एफए खान को Executive Director (EITC), Raipur कार्यालय में पदस्‍थ किया गया  है। वहां वीके साय पहले से ईडी के रुप में काम कर रहे हैं।

विजिलेंस में ईडी और चीफ इंजीनियर

चीफ इंजीनियरों की दुर्गति से जुड़ा दूसरा मामला भी पदोन्‍नति से ही जुड़ा है। प्रमोशन के बाद चीफ इंजीनियर बना गए सुरेश कुमार चक्रवर्ती को Chief Engineer (Vigilance) कार्यालय में पदस्‍थ किया गया है। वहां पहले से रामायण प्रसाद नामदेव पदस्‍थ हैं। वितरण कंपनी की टेलीफोन डॉयरेक्‍टरी के अनुसार आरपी नामदेव ईडी हैं। उनके पास केवल LT की जिम्‍मेदारी है। वहीं, प्रमोशन के बाद वहां पदस्‍थ किए गए एसके चक्रवर्ती एचटी की जिम्‍मेदारी दी गई है।  

मैदान में पोस्‍ट खाली, फिर भी कार्यालयों में सीई

कंपनी के अफसरों के अनुसार वितरण कंपनी में फिल्‍ड में चीफ इंजीनियर के दो- दो पद खाली हैं। इनमें रायपुर ग्रामीण और रायगढ़ में चीफ इंजीनिय का पद रिक्‍त है। ऐसे में कंपनी में प्रर्याप्‍त चीफ इंजीनियर होने के बावजूद फिल्‍ड में पोस्‍ट खाली होने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

मुख्‍यालय में मुख्‍य अभियंता की दो- दो तख्‍ती

तीसरा प्रकरण कंपनी मुख्‍यालय का है। वहां एक ही कार्यालय में दो- दो चीफ इंजीनियर की तख्‍ती टांग दी गई है। यह मामला ट्रांसमिशन कंपनी के एचआर से जुड़ा है। चीफ इंजीनियर एएम परियल ट्रांसमिशन कंपनी के एचआर हेड हैं, लेकिन वहां दूसरे चीफ इंजीनियर वीके अग्रवाल का भी बोर्ड लग गया है।

यह है तख्‍ती की पूरी कहानी..

दरअसल,वहां एडिशनल सीई विनोद कुमार अग्रवाल को भी हाल ही में प्रमोट किया गया है। वीके अग्रवाल को उनकी सेवानिवृत्ति के दो दिन पहले चीफ इंजीनियर बनाया गया। वे अब सेवानिवृत्‍त हो चुके हैं। इससे पहले वीके अग्रवाल को प्रमोशन के बाद एमडी ऑफिस में पोस्टिंग दी गई, लेकिन स्‍टाफ के लोगों ने वीके अग्रवाल चीफ इंजीनियर की तख्‍ती मुख्‍यालय में एचआर कार्यालय के बाहर ही लगा दिया।  इसी वजह से यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

chatur postMarch 2, 2026
24 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.03.2026 - 08:54:00
Privacy-Data & cookie usage: