Chief Secretary Of Chhattisgarh विकासशील होंगे छत्‍तीसगढ़ के 13वें मुख्‍य सचिव, जानिए- कौन हैं IAS विकासशील

schedule
2025-09-15 | 05:02h
update
2025-09-15 | 05:15h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Chief Secretary Of Chhattisgarh रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के नए मुख्‍य सचिव के नाम को लेकर चल रहा सस्‍पेंश समाप्‍त हो गया है। सरकार ने राज्‍य के नए मुख्‍य सचिव का नाम फाइनल कर दिया है। विकासशील राज्‍य के 13वें मुख्‍य सचिव होंगे। वे मौजूदा मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन का स्‍थान लेंगे।

1994 बैच के आईएएस हैं विकासशील

छत्‍तीसगढ़ के 13वें मुख्‍य सचिव विकासशील 1994 बैच के आईएएस हैं। विकासशील अभी वे प्रतिनियुक्ति पर हैं और एशिया विकास बैंक (एडीबी) मनीला में पदस्‍थ हैं। सरकार ने उन्‍हें वापस बुला लिया है।

Chief Secretary Of Chhattisgarh  2029 तक रहेंगे सेवा में

छत्‍तीसगढ़ के 13वें मुख्‍य सचिव बनने जा रहे विकासशील जून 2029 तक सेवा में रहेंगे। इस तरह विकासशील का कार्यकाल करीब 33 महीने का होगा।

उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले हैं विकासशील

विकासशील मूल रुप से देहरादून उतराखंड के रहने वाले हैं। उनका जन्‍म 10 जून 1969 को हुआ था। विकासशील इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। उनके पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में  बीई और एमई की डिग्री है।

 एडीबी से हो गए रिलीव

केंद्र सरकार का निर्देश मिलने के साथ ही विकासशील एडीबी से रिलीव हो गए हैं। विकासशील आज या कल में भारत लौटेंगे। माना जा रहे हैं कि वे अगले सप्‍ताह छत्‍तीसगढ़ में ज्‍वाइनिंग दे सकते हैं।

Chief Secretary Of Chhattisgarh  विकासशील की सर्विस

1994 बैच के आईएएस विकासशील ने राज्‍य बंटावारा के बाद छत्‍तीसगढ़ कैडर चुना। विकासशील कोरिया, बिलासपुर और रायपुर के कलेक्‍टर रहे हैं। सचिव के रुप में वे स्‍कूल शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और खाद्य विभाग की कमान संभाल चुके हैं।

2018 में गए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

विकासशील 2018 में केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति पर चले गए। वहां रहने के दौरान ही उनकी पोस्टिंग एशिया विकास बैंक में तीन साल के लिए पोस्टिंग हुई। अभी एडीबी में उनका कार्यकाल डेढ़ साल का हुआ है।

कौन है विकासशील की पत्‍नी

छत्‍तीसगढ़ के अगले मुख्‍य सचिव विकासशील की पत्‍नी निधि छिब्‍बर भी आईएएस अफसर हैं। निधि छिब्‍बर भी 1994 बैच की आईएएस हैं। वे भी अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।  

छत्‍तीसगढ़ के अब तक के मुख्‍य सचिवों की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करेंAMP

chatur postSeptember 15, 2025
483 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
02.03.2026 - 07:15:00
Privacy-Data & cookie usage: