
chief Secretary रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्य सचिव के पद को लेकर आज एक नया इतिहास लिखा गया है। राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिया है। केंद्र सरकार से मिली सहमति के बाद छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने यह आदेश जारी किया है।
आईएएस अमिताभ जैन को मिला एक्सटेंशन
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन को एक्सटेंशन देने का फैसला किया है। केंद्र सरकार से इसकी सहमति मिल गई है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है, जो अब से कुछ देर में सार्वजनिक हो जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में मुख्य सचिव के पद को लेकर एक नया इतिहास लिखा गया है।
chief Secretary अमिताभ जैन एक्स्टेंशन पाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले
छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक्सटेंशन प्राप्त करने वाले अमिताभ जैन पहले मुख्य सचिव बन गए हैं। जैन पहले ही सबसे लंबे समय तक मुख्य सचिव रहने का रिकार्ड बना चुके हैं। अब वे राज्य के पहले ऐसे आईएएस बन गए हैं जिन्हें मुख्य सचिव के पद पर सेवा विस्तार मिला है।
जानिए- जैन को सीएस के पद पर कितने दिन का मिला एक्सटेंशन
अफसरों के अनुसार आईएएस अमिताभ जैन को केंद्र सरकार ने तीन महीने का एक्सटेंशन देने का फैसला किया है। इस तरह अब सितंबर 2025 तक जैन छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे।
chief Secretary मुख्य सचिव जैन को इस वजह से मिला एक्सटेंशन
प्रशासनिक से लेकर सियासी गलियारों तक अमिताभ जैन को सेवा विस्तार दिए जाने के पीछे के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चा है। अफसरों का कहना है कि राज्य सरकार को जैन का योग्य और अपनी पसंद लायक उत्तराधिकारी नहीं मिल रहा है। रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू को लेकर सरकार तय नहीं कर पा रही है।
वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे अमित कुमार की वापसी में थोड़ी दिक्कत है। ऐसे में सरकार ने जैन को ही सीएस बनाए रखने का फैसला किया है। जैन के एक्सटेंशन में एक अमित शाह का भी एंगल आ रहा है।
बताया जा रहा है कि शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश से नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान कर रखा है। इस वक्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन और वहां विकास के काम तेजी से हो रहे हैं।




