chief Secretary नहीं रहे छत्‍तीसगढ़ के पहले मुख्‍य सचिव: मंत्रालय में अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

schedule
2025-05-27 | 15:52h
update
2025-05-27 | 15:52h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

chief Secretary  रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्य सचिव रहे अरूण कुमार का सोमवार को निधन हो गया। मंगलवार को यहां मंत्रालय महानदी भवन में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा गया और अधिकारियों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अधिकारियों ने उनके शासकीय सेवा के दौरान किए गए कार्यों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

अक्‍टूबर 2000 में बना गए थे मुख्‍य सचिव

कुमार को छत्तीसगढ़ राज्य गठन के समय 30 अक्टूबर 2000 राज्य के प्रथम मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। इस दौरान नवगठित राज्य के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण था, ऐसे समय में उन्होंने मुख्य सचिव के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। अधिकारियों ने कुमार के साथ अपनी कार्य अनुभव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उनके व्यक्तित्व एवं उनकी उत्कृष्ठ प्रशासनिक क्षमता के बारे में बताया।

chief Secretary अफसरों ने सुनाया संस्‍मरण

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव सुयोग्य कुमार मिश्रा ने स्वर्गीय अरूण कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ प्रशासनिक काम-काज का अनुभव और व्यक्तित्व के बारे में बताया। अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने कुमार के साथ कार्य अनुभव के बारे में बताया कि वे उस समय धमतरी जिले के कलेक्टर थे। साहू ने बताया कि उनके मुख्य सचिव बनने के बाद धान खरीदी एवं आपदा प्रबंधन संबंधी कलेक्टरों की मिटिंग थी। साहू ने उन्हें एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी बताते हुए उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी।

एसीएस पिंगुआ ने साझा किया अनुभव

 इसी तरह से अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने बताया कि अरूण कुमार जब मुख्य सचिव थे तब वे जांजगीर-चापा जिले के कलेक्टर थे। उन्होंने उस समय उनके प्रशासनिक कार्यों एवं कुशलता के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

chief Secretary इन अफसरों ने दी श्रद्धांजलि

अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने भी अपने अनुभव बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने पूर्व मुख्य सचिव अरूण कुमार को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति के बाद दुर्ग जिले में पदस्थ थे और इस दौरान उन्हें पूर्व मुख्य सचिव कुमार से मिलने का अवसर मिला था।

इसी तरह से पूर्व आईएएस एस.के.तिवारी, दिनेश श्रीवास्तव और आर.एस.विश्वकर्मा, सचिव कमलप्रीत सिंह, सचिव अंकित आनंद, सचिव शहला निगार, संभागायुक्त महादेव कावरे सहित अन्य अधिकारियों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

chatur postMay 27, 2025
3 2 minutes read
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.05.2025 - 15:55:06
Privacy-Data & cookie usage: