Site icon Chatur Post

Chief Secretary Vikasshil छत्‍तीसगढ़ में मंत्रालय का बदलेगा समीकरण: मंत्रालय में नहीं रह पाएंगे ये टॉप IAS

Chief Secretary Vikasshil छत्‍तीसगढ़ में मंत्रालय का बदलेगा समीकरण: मंत्रालय में नहीं रह पाएंगे ये टॉप आईएएस अफसर

Chief Secretary Vikasshil रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के नए मुख्‍य सचिव का नाम फाइनल हो गया है। सरकार ने 1994 बैच के आईएएस विकासशील को राज्‍य का अगला मुख्‍य सचिव बनाने का फैसला किया है। विकासशील इसी सप्‍ताह छत्‍तीसगढ़ लौट सकते हैं।

बदलेगा मंत्रालय का समीकरण

विकासशील के मुख्‍य सचिव बनने के साथ ही मंत्रालय का पूरा समीकरण बदल जाएगा। कुछ आईएएस अफसरों को मंत्रालय से बाहर जाना पड़ सकता है। मंत्रालय से बाहर होने वाले संभ‍वित सभी अफसर एसीएस रैंक के हैं।

कौन- कौन आईएएस हो सकता है मंत्रालय से बाहर

मंत्रालय से बाहर होने वाले आईएएस अफसरों की सूची में पहला नाम 1991 बैच की महिला अफसर रेणु पिल्‍ले का नाम है। इसके बाद सुब्रत साहू का नाम है। सुब्रत साहू 1992 बैच के हैं। 1993 बैच के आईएएस अमित कुमार के आलाव ऋचा शर्मा और निधि छिब्‍बर का नाम शामिल है।  

Chief Secretary Vikasshil  क्‍यों मंत्रालय से बाहर होंगे आईएएस

दरअसल, जिन अफसरों के मंत्रालय से बाहर होने की बात कही जा रही है वे सभी वरिष्‍ठता के क्रम में विकासशील से ऊपर हैं। विकासशील 1994 बैच के आईएएस हैं। ऋचा शर्मा और विकासशील की पत्‍नी निधि छिब्‍बर भी 1994 बैच की हैं, लेकिन दोनों वरिष्‍ठता सूची में विकासशील ऊपर हैं।

यही रही है अब तक की परंपरा

छत्‍तीसगढ़ ही नहीं दूसरे राज्‍यों में  भी यही परंपरा रही है कि जब किसी मुख्‍य सचिव से वरिष्‍ठता सूची में ऊपर के अफसरों को मंत्रालय के बाहर पदस्‍थ किया जाता है।

Chief Secretary Vikasshil  जानिए- कभी कौन कहां है

मंत्रालय से बाहर होने की सूची में शामिल वरिष्‍ठ आईएएस अफसरों में एसीएस रेणु पिल्‍ले के पास तकनीकी शिक्षा की जिम्‍मेदारी है। वे व्‍यापम और माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की अध्‍यक्ष हैं।

सुब्रत साहू- आईएएस सुब्रत साहू प्रशासन अकादमी के डीजी हैं, उनके पास धार्मिक ट्रस्ट और दान के साथ सहकारिता की जिम्‍मेदारी हैं।

अमित कुमार- आईएएस अमित कुमार 1993 बैच के हैं और वे अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। अमित कुमार 2016 से प्रतिनियुक्ति पर हैं। मुख्‍य सचिव के लिए सबसे ज्‍यादा उनके नाम की ही चर्चा थी।

ऋचा शर्मा- एसीएस ऋचा शर्मा नए मुख्‍य सचिव विकासशील की बैचमेट है। आईएएस ऋचा शर्मा वन विभाग की एसीएस हैं।

निधि छिब्‍बर- आईएएस निधि छिब्‍बर विकासशील की पत्‍नी और 1994 बैच की आईएएस हैं, लेकिन सूची में उनका नाम विकासशील से ऊपर है। ऋचा शर्मा भी अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।  

मनोज पिंगुआ रहेंगे मंत्रालय में ही

मुख्‍य सचिव के पद के लिए जिन अफसरों के नाम चर्चा में रहा, उनमें मनोज पिंगुआ भी शामिल हैं। पिंगुआ भी 1994 बैच के हैं, लेकिन वरिष्‍ठता सूची में विकासशील ने नीचे हैं। ऐसे में वे मंत्रालय से बाहर होने वाले अफसरों की सूची से भी बाहर हैं।

Exit mobile version