Chief Secretary अमिताभ जैन को दूसरी बार मिलेगा एक्‍सटेंशन? या ये बनेंगे छत्‍तीसगढ़ नए मुख्‍य सचिव

schedule
2025-09-10 | 08:45h
update
2025-09-10 | 08:45h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Chief Secretary रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन को मिले सेवा विस्‍तार (एक्‍सटेंशन) की मियाद खत्‍म होने में अब केवल 20 दिन का समय शेष है। ऐसे में छत्‍तीसगढ़ का अगला मुख्‍य सचिव कौन होगा? यह सवाल सियासी गलियारों से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक में पूछे जा रहे हैं।

Chief Secretary 30 सितंबर को समाप्‍त हो रहा है कार्यकाल

मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्‍त हो रहा है। अमिताभ जैन इस साल जून में 60 वर्ष की आयु पूरी करने के साथ ही सेवानिवृत्‍त हो चुके हैं, लेकिन राज्‍य सरकार के प्रस्‍ताव पर केंद्र ने उन्‍हें तीन महीने का एक्‍सटेंशन दे दिया। इसकी समय सीमा भी 30 सितंबर को समाप्‍त हो जाएगी।

एक्‍सटेंशन पाने वाले पहले मुख्‍य सचिव

छत्‍तीसगढ़ के इतिहास में मुख्‍य सचिव के पद पर एक्‍सटेंशन पाने वाले अमिताभ जैन पहले मुख्‍य सचिव हैं। जैन मुख्‍य सचिव के रुप में कार्यकाल का पहले ही रिकार्ड बना चुके हैं। अमिताभ जैन ने मुख्‍य सचिव के रुप में चार साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इतने लंबे समय तक मुख्‍य सचिव रहने वाले वे पहले मुख्‍य सचिव हैं।

जैन के बैचमेट को दो बार मिला एक्‍सटेंशन

मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन 1989 बैच के आईएएस हैं। छत्‍तीसगढ़ में यह बैच बेहद लक्‍की रहा है। छत्‍तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा भी 1989 बैच के आईपीएस थे। अशोक जुनेजा भी डीजीपी के रुप में लंबे कार्यकाल का रिकार्ड बनाकर विदा हुए हैं। अशोक जुनेजा को डीजीपी के रुप में दो बार एक्‍सटेंशन मिला था।

Chief Secretary जैन को एक और एक्‍सटेंशन

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अमिताभ जैन को तीन महीने का एक और एक्‍सटेंशन मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि राज्‍य सरकार अमिताभ जैन को एक बार फिर सेवा विस्‍तार देने के मूड में है। इसी वजह से अब तक नए मुख्‍य सचिव के नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

कौन होगा छत्‍तीसगढ़ का अगला मुख्‍य सचिव

इस बीच सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि अमिताभ जैन को दूसरी बार एक्‍सटेंशन नहीं मिलता है तो राज्‍य का अलगा मुख्‍य सचिव कौन होगा। प्रदेश के आईएएस कैडर में इस पद के करीब आधा दर्जन दावेदार हैं। इसमें से दो अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

Chief Secretary  छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍य सचिव पद के दावेदार

सामान्‍यत: मुख्‍य सचिव राज्‍य कैडर के सबसे वरिष्‍ठ आईएएस को बनाया जाता है। इस लिहाज से छत्‍तीसगढ़ में मुख्‍य सचिव के पद के दावेदारों में  सबसे पहला नाम रेणु पिल्‍ले का है। वे 1991 बैच की आईएएस हैं।

व‍रिष्‍ठता के क्रम में रेणु पिल्‍ले के बाद 1992 बैच के सुब्रत साहू का नाम है। इनके बाद 1993 बैच के अमित कुमार का नंबर आता है। अमित कुमार अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

1994 बैच की आईएएस ऋचा शर्मा वरिष्‍ठता क्रम में चौथे नंबर पर हैं। 1994 बैच के ही तीन आईएएस जिनमें नि‍धि छिब्‍बर, विकासशील और मनोज कुमार पिंगुआ भी मुख्‍य सचिव की दौड़ में शामिल हैं।

अमित कुमार की संभावना अधिक

राज्‍य सरकार के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों के अनुसार सुब्रत साहू और अमित कुमार में से किसी एक को राज्‍य का अलगा मुख्‍य सचिव बनाया जा रहा है। वरिष्‍ठता के लिहाज से सुब्रत साहू का नंबर पहले आ रहा है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार में मुख्‍यमंत्री सचिवालय में रहे सुब्रत साहू की संभवना कम नजर आ रही है।

ऐसे में यदि केंद्र सरकार अमित कुमार के नाम पर सहमत होती है तो वे ही राज्‍य के अलगे मुख्‍य सचिव होंगे। अमित कुमार 2016 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

FAQ

Q छत्‍तीसगढ़ में अब तक कौन-कौन मुख्‍य सचिव रहे हैं?

A छत्‍तीसगढ़ के अब तक के मुख्‍य सचिवों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Q मुख्‍य सचिव के पद पर एक्‍सटेंशन पाने वाले पहले आईएएस कौन हैं ?

A छत्‍तीसगढ़ में मुख्‍य सचिव के रुप में एक्‍सटेंशन यानी सेवा विस्‍तार पाने वाले अमिताभ जैन पहले अफसर हैं।

Q कैसे होती है मुख्‍य सचिव की नियुक्ति ?

A मुख्‍य सचिव की नियुक्ति के लिए राज्‍य सरकार की तरफ से योग्‍य अफसरों के नामों का पैनल केंद्र सरकार को भेजा जाता है। वहां DPC की बैठक होती है, जिसमें पैनल में शामिल नामों का पूरा रिकार्ड देखा जाता है। इसके आधार पर राज्‍य सरकार को दो से तीन नाम ओके करके भेजा जाता है।

Q कौन करता है मुख्‍य सचिव की नियुक्ति ?

A मुख्‍य सचिव की नियुक्ति मुख्‍यमंत्री करते हैं, मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर मुख्‍य सचिव की नियुक्ति का आदेश सामान्‍य प्रशासन विभाग (GAD) जारी करता है।

Related Articles
chatur postSeptember 10, 2025
358 3 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
03.03.2026 - 22:33:10
Privacy-Data & cookie usage: