Site icon Chatur Post

chintan shivir शाह का छत्‍तीसगढ़ दौरा रद्द: मैनपाट चिंतन शिविर में नहीं आएंगे केंद्रीय मंत्री

Abujhmad केंद्रीय गृह मंत्री का दो दिवसीय छत्‍तीसगढ़ दौरा: देखिए- शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

chintan shivir  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ भाजपा संगठन और सरकार का चिंतन शिविर मैनपाट में चल रहा है। तीन दिवसीय इस चिंतन शिविर का बुधवार को अंतिम दिन है। समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले थे, लेकिन अब उनका दौरा रद्द हो गया है। इधर, शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज सिंह चौहान इसमें शामिल हुए। भाजपा नेताओं के अनुसार शाह की व्‍यस्‍तता के कारण उनका मैनपाट दौरा रद्द किया गया है।

बीएल संतोष और शिव प्रकाश होंगे शामिल

शाह का दौरा रद्द होने के बाद अब चिंतन शिविर के समापन कार्यक्रम में राष्‍ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और राष्‍ट्रीय महामंत्री शिव प्रकाश शामिल होंगे। बीएल संतोष सरगुजा पहुंच चुके हैं। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने एयरपोर्ट पर उनका स्‍वागत किया। बतादें कि इस चिं‍तन शिविर में मुख्‍यमंत्री के साथ उनके सभी 10 मंत्री, 10 सांसद और भाजपा के सभी विधायक शामिल हैं।

chintan shivir  नीतिन नबीन हुए शामिल

चिंतन शिविर के दूसरे दिन प्रदेश भाजपा प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नीतिन नबीन शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नबीन ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में हिंदी को लेकर चल रहे विवाद पर मीडिया ने उनसे सवाल किया।

इस पर नबीन ने कहा कि हिंदी हमारी राष्‍ट्र भाषा है इसका सभी को सम्‍मान करना चाहिए। उल्‍लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु के स्‍कूलों में हिंदी पढ़ाए जाने का विरोध किया जा रहा है। महाराष्‍ट्र में हिंदी भाषी लोगों के साथ मारपीट की भी घटनाएं सामने आई है। इसको लेकर राजनीति गरमाई हुई है।   

chintan shivir  राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने किया उद्घाटन

भाजपा के इस तीन दिवसीय चिंतन शिविर का सोमवार को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने उद्घाटन किया। इस दौरान नड्डा ने पार्टी और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। नड्डा ने पार्टी के नेताओं को नसीहत भी दी।

Exit mobile version