Chunav रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए घमासान मुकाबले की स्थिति निर्मित हो चुकी है और 26 तारीख को होने वाला नामांकन कार्यक्रम ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन का साक्षी बनेगा।
संघ की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार 26 को हजारों कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की सूचना शासन-प्रशासन को विधिवत रूप से दे दी गई है और जिला प्रशासन, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को भी सूचित किया गया है।
Chunav नामांकन कार्यक्रम संघ के चुनाव कार्यालय, प्रांतीय कार्यालय, तेलीबांधा तालाब के सामने, मस्जिद के पास, तेलीबांधा, शंकर नगर, रायपुर में संपन्न होगा।
यह केवल नामांकन नहीं, बल्कि चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के स्वाभिमान, अधिकार और संगठनात्मक एकता का निर्णायक चरण है। पूरे प्रदेश के कर्मचारियों की निगाहें इस चुनाव पर टिकी हुई हैं।
सभी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों से अपील है कि वे अनुशासन एवं संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ऐतिहासिक बनाएं।
लाखों कर्मचारियों की आवाज हूँ मैं।
उनके अधिकारों के लिए अपनी जान भी न्यौछावर कर दूँगा,
लेकिन उनका हक दिलाकर ही लौटूँगा।
मैं, योगेश चौरे,
वर्तमान प्रांतीय महामंत्री,
अब प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर रहा हूँ।
यह केवल चुनाव नहीं —
यह कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकार की लड़ाई है।
साथियों, आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
अब समय आ गया है —
संघर्ष को नेतृत्व देने का, और अधिकारों को हासिल करने का।
✊ संघर्ष जारी रहेगा… जीत कर्मचारियों की होगी।
योगेश चौरे
महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रत्याशी