CII सीआईआई छत्तीसगढ़ को नया नेतृत्व: बजरंग गोयल चेयरमैन, आनंद सिंघानिया बने वाइस चेयरमैन

schedule
2026-03-09 | 15:53h
update
2026-03-09 | 15:53h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

CII रायपुर। उद्योग जगत के प्रमुख संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की छत्तीसगढ़ स्टेट काउंसिल के वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।

रायपुर में हुई वार्षिक बैठक

रायपुर में आयोजित सीआईआई छत्तीसगढ़ की वार्षिक बैठक के दौरान बजरंग गोयल, डायरेक्टर, श्री बजरंग पावर एंड एलएसपीएटी लिमिटेड को स्टेट काउंसिल का चेयरमैन चुना गया, जबकि आनंद सिंघानिया, मैनेजिंग डायरेक्टर, अविनाश ग्रुप को वाइस चेयरमैन निर्वाचित किया गया।

बजरंग गोयल

बजरंग गोयल वर्ष 2007 में कंपनी से डायरेक्टर के रूप में जुड़े थे और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्ट्रक्चरल स्टील और रोलिंग मिल व्यवसाय से की। वर्तमान में कंपनी गोएल टीएमटी ब्रांड के तहत टीएमटी स्टील, स्पंज आयरन, थर्मल, हाइड्रो और सोलर पावर उत्पादन जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रही है।

इसके अलावा गोएल पाइप्स  ब्रांड के तहत पाइप मिल, माइनिंग और एथेनॉल जैसे क्षेत्रों में भी कंपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। उनका लक्ष्य उच्च गुणवत्ता वाला स्टील किफायती दरों पर उपलब्ध कराना और उद्योग को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना है।

आनंद सिंघानिया

वहीं आनंद सिंघानिया वर्ष 1996 से रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय अविनाश ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनके नेतृत्व में समूह ने रायपुर और बिलासपुर में कई प्रमुख शॉपिंग मॉल, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और आधुनिक आवासीय परियोजनाएं विकसित की हैं। आज यह कंपनी मध्य भारत के भरोसेमंद रियल एस्टेट ब्रांड्स में गिनी जाती है।

इन विषयों पर हुई चर्चा

 वार्षिक बैठक के दौरान लीडरशिप एंड पार्टनरशिप शेपिंग पॉलिसी, पावरिंग प्रोग्रेस विषय पर विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया। इस सत्र में उद्योग और सरकार के बीच मजबूत नेतृत्व और साझेदारी की भूमिका पर चर्चा की गई, ताकि राज्य में आर्थिक विकास और नीतिगत सुधारों को गति मिल सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव अग्रवाल, चेयरमैन, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन उपस्थित रहे।

chatur postMarch 9, 2026
6 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 15:57:56
Privacy-Data & cookie usage: