
CM Sanvad रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की क्लास के साथ होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव गुरुवार को मंत्रालय में अफसरों के साथ बैठक करेगें। इसमें अफसरों को बुलाया गया है।
ये अफसर होगें सीएम की क्लास में शामिल
मुख्यमंत्री की क्लास में शामिल होने के लिए सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिव के साथ सभी विभागाध्यक्षों को बुलाया गया है।
सुबह 11:30 बजे होगा संवाद
मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम एक जनवरी, 2026 को सुबह 11.30 बजे होगा। यह बैठक मंत्रालय, महानदी भवन के पंचम तल सभागार में होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री संवाद और परस्पर विचार-विमर्श करेगें।
इन विषयों पर होगी चर्चा
इस कार्यक्रम में शासन की प्राथमिकताओं, भावी कार्ययोजनाओं और सुशासन से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। यह संवाद कार्यक्रम शासन के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जीएडी ने जारी किया पत्र
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अफसरों को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सभी अफसरों से निर्धारित तिथि और समय पर इस संवाद कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

ई आफिस सिस्टम लागू
बता दें कि छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय कार्यालयों में एक जनवरी 2026 से ई ऑफिस सिस्टम लागू कर दिया गया। यह व्यव्था मंत्रालय और एचओडी कार्यालयों में पहले ही लागू की जा चुकी है। अब जिलों में भी फाइल ऑन लाइन ही चलेगी। सरकार का दावा है कि इससे काम की रफ्तार बढ़ेगी और पारदर्शिता आएगी।




