Site icon Chatur Post

दिल्ली दौरे पर CM विष्णुदेव साय: आज PM मोदी और शाह को सौंपेंगे ‘बस्तर विकास’ का ब्लूप्रिंट, जानिए क्या है खास

Vishnudeo

Last Updated: April 7, 2026, 8:20 AM रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीती रात नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। फिलहाल वे छत्तीसगढ़ सदन में मौजूद हैं और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

इन विषयों पर हो सकती है चर्चा

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बुनियादी ढांचे के विस्तार, उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने, स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करने और आदिवासी क्षेत्रों के समावेशी विकास को सुनिश्चित करने की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत कर सकते हैं।

PM मोदी और अमित शाह के साथ कल अहम बैठक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद इसी दिन उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी होगी। इन बैठकों में छत्तीसगढ़ के विकास, विशेषकर नक्सल मोर्चे पर मिली सफलता के बाद के हालातों पर चर्चा होगी।


मिशन ‘पोस्ट-माओइस्ट बस्तर’: क्या है सीएम का प्लान?

इस दौरे का सबसे महत्वपूर्ण पहलू पोस्ट-माओइस्ट सीनारियो” (नक्सलवाद के बाद का परिदृश्य) है। सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से बस्तर में माओवाद का प्रभाव काफी कम हुआ है। अब सरकार का फोकस इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से पूरी तरह जोड़ने पर है।

बैठक के मुख्य बिंदु:


बस्तर अब केवल ‘लाल आतंक’ के लिए नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक संपदा और विकास की संभावनाओं के लिए जाना जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की यह पहल केंद्र और राज्य के बीच विकास के नए सेतु का काम करेगी।


समावेशी विकास पर जोर

सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार अब बस्तर को एक ‘मॉडल’ के रूप में विकसित करना चाहती है। मुख्यमंत्री अपनी प्रस्तुति में आदिवासी क्षेत्रों के समावेशी विकास (Inclusive Development) की रूपरेखा साझा करेंगे, जिससे बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को बचाए रखते हुए वहां आधुनिक सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।

Also read खतरनाक: 📌शुगर और मोटापा कम करने वाली दवाओं से बढ़ा खतरा! भारत के औषधि महानियंत्रक की चेतावनी, 📍इन 4 दवाओं से रहें दूर

Exit mobile version