Site icon Chatur Post

CMA की परीक्षा में गौरव शर्मा ने हासिल किया छत्तीसगढ़ में पहला स्‍थान: पावर कंपनी में DGM मामा को बताया प्ररेणा स्रोत

Gaurav Sharma secured first place in Chhattisgarh in the CAI exam; cited his maternal uncle, who was DGM at a power company, as a source of inspiration.

CMA रायपुर। इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया ने आज CMA FINAL ( कॉस्ट अकाउंटेंट) CAI फाइनल का परिणाम घोषित कर दिया है। घोषित परिणाम अनुसार दुर्ग के गौरव शर्मा ने 519 अंकों के साथ छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौरव ने प्रदेश में पहला और  देश में 32 वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया हैl

परिवार और शिक्षकों को दिया श्रेय

गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया है। इनके परिवार में पिता शिव चरण शर्मा ,माता  छाया शर्मा और बहन मंजरी शर्मा हैं।   गौरव को इस पेशेवर पाठ्यक्रम में आगे बढ़ने की प्रेरणा अपने मामा और छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी में कार्यरत उप महाप्रबंधक वित्त अजय कुमार शर्मा से मिली जो स्वयं भी कॉस्ट अकाउंटेंट हैं।

CMA ऐसे की तैयारी

गौरव शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी तैयारी निरंतर जारी रखी और सभी विषयों का रिवीजन करते हुए सभी आठ विषयों के लगातार मॉक टेस्ट दिया। वे अभी चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं सिविल सर्विस की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

Exit mobile version