
CMO रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ योजना में बदलाव की फाइल चल पड़ी है। योजना में इसी साल अगस्त में किए गए बदलाव के बाद से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। इसे देखते हुए फिर बदलाव की योजना बन रही है।
अब छूट का दायरा 100 से बढ़ाकर 200 करने की तैयारी
सरकार योजना का दायरा 100 यूनिट को बढ़ाकर 200 यूनिट तक करने की तैयारी में है। इससे 14 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। बिजली दरों को लेकर फाइल मुख्यमंत्री सचिवालय (सीएमओ) भेजी गई है।
14 को कैबिनेट की बैठक में आ सकता है प्रस्ताव
सूत्रों के अनुसार ऊर्जा विभाग मुख्यमंत्री के पास ही है। इसी वजह से बदलाव की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय के जरिये कैबिनेट तक जाएगी। 14 नवंबर को कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। इसी बैठक में यह प्रस्ताव आ सकता है।
जानिए- बिजली बिल पर कितना पड़ेगा असर
जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग ने हाफ बिल को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। प्रस्ताव मंजूर होने पर घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिल सकेगा। इससे 800-900 तक आने वाला बिल 420 से 435 रुपए तक आ सकता है।
200 यूनिट तक मिलेगा लाभ
बिजली बिल हाफ योजना का दायरा 400 यूनिट से कम करके 100 यूनिट करने के साथ ही एक और बड़ा बदलाव किया गया है। इसके तहत अब 100 यूनिट से अधिक खपत होने पर योजना का लाभ नहीं मिल रहा है,
चतुरपोस्ट.कॉम के वाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें- जुड़े रहने के लिए चैनल पर जाने के बाद ऊपर फालो को अवश्यक क्लिक करें
जबकि पहले कितनी भी खपत हो, 400 यूनिट तक योजना का लाभ मिलता था। इसकी वजह से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जिसके कारण लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
अगस्त में किया गया था योजना में बदलाव
बिजली बिला हाफ योजना की शुरुआत 2019 में तत्कालीन कांग्रेस ने की थी। योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक की खपत पर लाभ दिया जा रहा था। इसी साल अगस्त में इस योजना में बदलाव करके दायरा 400 से घटाकर 100 यूनिट कर दिया गया। इस बदलाव का असर सीधे-सीधे लाखों परिवारों पर पड़ा था। इससे उनका बिल लगभग दोगुना हो गया।
मुख्यमंत्री ने की है राहत देने की घोषणा
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने की बात की है। उन्होंने कहा है कि सरकार बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर जनता की चिंता को समझ रही है। इस विषय पर गंभीरता से विार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संभव है कि जल्द बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल सकती है।




