Competition रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के केंद्रीय क्रीडा एवं कला परिषद के तत्वाधान में आयोजित अंतरक्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता 2025-26 के समापन समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक आरके शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रिज प्रतियोगिता मानसिक चेतन्य और एकाग्रता का खेल है। हमारे खिलाड़ी ब्रिज प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर कंपनी का नाम रौशन कर रहे है। हमे उम्मीद है आगे भी पावर कंपनी के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता बनेंगे।
इस अवसर पर रायपुर सेंट्रल 42 अंक के साथ विजेता का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुए और रायपुर रीजन 29 अंकों के साथ उपविजेता रहे। सांत्वना पुरस्कार दुर्ग क्षेत्र को दिया गया।
मास्टर पेयर में पूर्व-पश्चिम से 05 टीमों ने खेल का प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम स्थान पर डी.एल.साहू और पंकज चैधरी रहे। द्वितीय स्थान पर हरीश चैहान और रेखराज साहू रहे। इसी प्रकार उत्तर-दक्षिण से 04 टीमों ने इस स्पर्धा में प्रतिनिधित्व किया, जिसमें प्रथम स्थान पर प्रशांत उराव और हितेश महानंद रहे। द्वितीय स्थान पर दिनेश देवांगन और कृष्णा कुमार यादव की जोड़ी उपविजेता रही।
केन्द्रीय कार्यालय खेल क्षेत्र रायपुर के मेजबानी में इस 2 दिवसीय प्रतियोगिता में 3 रीजन के कुल 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया। रायपुर सेंट्रल से डीएल साहू, पंकज चैधरी, अमित देवांगन, कमलेश ठाकुर, शीवेश मिश्रा, जीतेन्द्र चैधरी ने भाग लिए।
रायपुर रीजन से रेखराज साहू, प्रशांत उराव, दिनेश देवांगन, हितेश महानंद, कृष्णा कुमार यादव, एच.के.चैहान ने भाग लिये। दुर्ग रीजन से डी.एल.साहू, लालजी चैधरी, डी. श्रीवास्तव, बी.एस.राजपूत, राजेश देशमुख, जयंत देशमुख ने अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वित्त) एम.एस. चैहान, कार्यपालक निदेशक (पी.सी एण्ड आर.ए.) के.एस. मनोठिया, मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) ए.एम.परियल, उपमहाप्रबंधक पंकज सिंह परमार, अधीक्षण अभियंता पंकज चैधरी औश्र सहायक अभियंता रजनीश चैबे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन अधिकारी अनामिका मंडावी ने किया।