राज्य

Congress छत्तीसगढ़ में आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान: इस तारीख को NH, SH व मुख्य सड़कों पर कांग्रेस करेगी चक्का जाम

Congress रायपुर। छत्ती़सगढ़ के पूर्व मुख्यंमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के पुत्र की गिरफ्तारी का कांग्रेस उग्र विरोध करेगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यांलय राजीव भवन में शनिवार को हुई बैठक में इसकी घोषणा की गई।

कांग्रेस करेगी आर्थिक नाकेबंदी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में आर्थिक नाकेबंदी करेगी। इसके लिए पार्टी की तरफ से राज्या से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाईवे के साथ ही राज्य की सभी प्रमुख सड़कों पर चक्का जाम किया जाएगा। यह आंदोलन राजधानी रायपुर से लेकर हर शहर में होगा।

Congress जानिए- किस तारीख को कांग्रेस करेगी चक्का जाम

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रदेशभर में चक्का जाम करने की तारीख की भी घोषणा कर दी है। पार्टी की तरफ से 22 जुलाई को यह आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के दौरान पूरे प्रदेश में यातायात व्यगवस्था प्रभावित होगी।

Congress 12 से 2 बजे तक प्रदेशभर में होगा चक्का जाम

कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दीपक बैज ने बताया कि 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक पूरे राज्य में सड़कों पर चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश करार दिया है।

चक्का जाम के‍ लिए 22 जुलाई की तारीख ही क्योंं

कांग्रेस ने आर्थिक नाकेबंदी और चक्का जाम के लिए 22 जुलाई की तारीख तय की है। इसी दिन चैतन्य बघेल की पांच दिन की रिमांड भी पूरी हो रही है। ईडी चैतन्य बघेल को 22 जुलाई को कोर्ट में पेश करेगी।

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर किस नेता ने क्या कहा

यह केवल मेरे बेटे का मामला नहीं है, बल्कि छत्तीकसगढ़ के जल, जंगल और जमीन की लड़ाई है। गिरफ्तारी से पहले न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही पूछताछ की गई। बस एक पप्पू बंसल के बयान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ को उद्योगपतियों के माध्यैम से बेचने की साजिश रची जा रही है। कांग्रेस इसे कभी नहीं होने देगी। छत्तीनसगढ़ में भूमाफिया का राज चल रहा है। सभी कांग्रेस विधायक सक्रिय हैं, आगे और प्रदर्शन किया जाएगा।
डॉ. चरणदास महंत

Back to top button